‘मछलियां पकड़ी जा रही है, लेकिन…’ -महेश जोशी की गिरफ्तारी पर किरोड़ी मीणा का बड़ा बयान

kirodi lal meena on mahesh joshi
25 Apr 2025
भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस नेता महेश जोशी की गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, कल जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी को ईडी ने किया है गिरफ्तार, आज जयपुर में मीडिया से बात करते हुए किरोड़ी मीणा ने कहा- JJM के घोटाले पर कहा जा रहा था कि मछलियां पकड़ी जा रही है, लेकिन मगरमच्छ नहीं, अब मगरमच्छ पर भी हो गई है कार्रवाई, जल जीवन मिशन का घोटाला मैंने किया था उजागर, इसकी मुझे बड़ी संतुष्टि है, भ्रष्टाचार के मामले में केंद्र की सरकार हो या हमारी राज्य सरकार हो, दोनों ही जगह जीरो टॉलरेंस की नीति है, मंत्री किरोड़ी मीणा ने आगे कहा- देर हुई, लेकिन अंधेर नहीं, हमारी सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति पर काम किया है https://www.youtube.com/watch?v=FveLOdhcNSo