पहलगाम आतंकी हमला: वसुंधरा राजे ने कही ये बड़ी बात, देखें पूरी खबर

vasundhara raje big statement
23 Apr 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे ने दिया बयान, पहलगाम में मारे गए लोगों में जयपुर का भी था एक शख्स, देर रात तक जयपुर लाई जाएगी नीरज उधवानी की देह, आतंकी हमले को लेकर मैडम राजे ने कहा- पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुआ आतंकी हमला एक नृशंस और अमानवीय कृत्य है, यह मानवता के सिद्धांतों पर प्रहार है, इस कायराना हमले में जयपुर के श्री नीरज उधवानी जी सहित कई लोगों की मृत्यु पीड़ादायक है, इस हमले में जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है, ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करती हूं, मैडम राजे ने आगे कहा- आतंकवाद न केवल शांति और संस्कृति का विरोधी है, बल्कि यह मानव सभ्यता को डर और अस्थिरता में धकेलने की साज़िश भी है, ऐसी घटनाएँ भारत ने न तो पहले बरदाश्त की, न अब बरदाश्त करेगा