‘आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम…’ -अमित शाह का बड़ा बयान

Terrorist attack in Pahalgam
22 Apr 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ बड़ा आतंकी हमला, पहलगाम के बैसरन घाटी इलाके में आर्मी की ड्रेस में आए दो आतंकियों ने फायरिंग की, इस हमले में एक टूरिस्ट की हुई मौत, सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह आज शाम 7 बजे बाद जाएंगे पहलगाम, अधिकारियों के मुताबिक घटना बैसरन घाटी में हुई, इसमें 8 लोग हैं घायल, इनमें कुछ स्थानीय भी हैं, हालांकि न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक घायलों की संख्या 12 है, वही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने टूरिस्ट से नाम पूछा, इसके बाद उसके सिर में गोली मार दी और फायरिंग करते हुए भाग निकले, इस मामले को लेकर दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने की हाई लेवल की मीटिंग, सरकार जल्द ले सकती है कोई बड़ा फैसला, वही आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला बेहद दुखद है, मेरी संवेदनाएँ मृतकों के परिजनों के साथ हैं, इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई करेंगे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घटना के बारे में जानकारी दी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की, सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए शीघ्र ही श्रीनगर के लिए रवाना हो रहा हूं