राजस्थान नशा तस्करी करने वालों के लिए बना नया केन्द्र- अशोक गहलोत
19 Apr 2025
प्रदेश की सियासत से जुड़ी खबर, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने एक बार फिर राजस्थान की भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, प्रदेश में बढ़ते नशे तस्करी को लेकर बोले अशोक गहलोत, गहलोत ने कहा- समाचार पत्रों में आ रही खबरों को देखकर लगता है कि राजस्थान बन चुका है नशा तस्करी करने वालों के लिए एक नया केन्द्र, नशा तस्करों ने दूसरे राज्यों मे नशा बेचने के लिए राजस्थान को बना लिया है एक तस्करी कॉरिडोर की तरह, जहां अब राजस्थान के युवाओं को भी ले रहे हैं इससे बर्बादी की चपेट में, गहलोत ने भजनलाल सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा- केन्द्र सरकार, राजस्थान सरकार और पड़ोसी राज्यों की सरकारों को मिलकर नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करनी चाहिए जिससे युवा पीढ़ी को बचाया जा सके