‘…अगले जन्‍म में कुत्ता बनोगे, मेरी भगवान से है सीधी बातचीत’- BJP की महिला विधायक के बड़े बोल

mp politics
19 Apr 2025
मध्यप्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, महू से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने दिया अजीबोगरीब बयान, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है विधायक का वीडियो, महू के पास स्थित हासलपुर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में उषा ठाकुर ने कहा- जिन लोगों ने दारू, गिलास, साड़ी और पैसे लेकर बीजेपी को वोट नहीं दिया तो अगले जन्म में बनने वाले हैं भेड़, ऊंट, बकरी, कुत्ता, बिल्ली और ऐसा ही होगा, क्‍योंकि मेरी भगवान से है सीधी बातचीत, इस बात को समझ लेना, यही ही नहीं विधायक ने आगे कहा- लाडली लक्ष्मी योजना, किसान सम्मान निधि ऐसी कई योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों के खातों में हजारों रुपए हर महीने आ रहे हैं, इसके बावजूद भी अगर 500 और 1000 हजार रुपए में वोट बिक जाए तो ये तो डूब मरने वाले वाली बात है, वही अब बीजेपी विधायक के इस बयान के बाद गरमाई प्रदेश की सियासत, कांग्रेस के नेता प्रदेश सरकार और विधायक पर साध रहे है निशाना https://youtu.be/MLoIWGc1jAQ