‘सोनिया गांधी ने भारत की करोड़ों गरीब जनता की मांग को…’ -अशोक गहलोत

ashok gehlot
11 Feb 2025
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जनगणना को लेकर दिया बड़ा बयान, कल संसद में सांसद सोनिया गांधी ने जनगणना को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर साधा था निशाना, सोनिया गांधी ने कहा था कि केंद्र सरकार क्यों नहीं करा रही है जनगणना, जल्द से जल्द हो जनगणना, वही इस मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने दी प्रतिक्रिया, गहलोत ने कहा- श्रीमती सोनिया गांधी ने भारत की करोड़ों गरीब जनता की मांग को संसद में उठाया है, यह समझ के परे है कि 2021 में प्रस्तावित जनगणना को कोविड का बहाना देकर स्थगित किया गया एवं चार साल बीत जाने के बाद भी नहीं करवाई जा रही जनगणना, देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि जनगणना तय समय पर नहीं हुई है, गहलोत ने कहा- जनगणना न होने के कारण सरकारी योजनाओं खासकर खाद्य सुरक्षा योजना की प्लानिंग ठीक से नहीं हो पा रही है, 14 साल पुराने आंकड़ों से बनाई गई योजनाओं के कारण एक बड़ा वर्ग लाभान्वित नहीं हो पा रहा है, उदाहरण के लिए 2011 में 14 साल का बच्चा आज 28 साल का युवा हो चुका है परन्तु जनगणना नहीं होने के कारण खाद्य सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पाएगा, केन्द्र सरकार को जल्द से जल्द जनगणना शुरू करवानी चाहिए जिससे नए आंकड़ों से अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं का मिल सकेगा लाभ