‘आज ही के दिन…’-अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, कही ये बड़ी बात

ashok gehlot big statement

प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत प्रदेश की भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- राजस्थान में “मोदी की गारंटी” और गरीबों की हालत खराब, आज ही के दिन बजट भाषण में 2 साल पहले मैंने उज्ज्वला एवं BPL परिवारों की महिलाओं को 500 रु में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी, इसकी क्रियन्वति में महिलाओं को समयबद्ध तरीके से सब्सिडी ट्रांसफर कर 500 रु में गैस सिलेंडर दिया गया, भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया कि सरकार में आने पर 450 रु में गैस सिलेंडर दिया जाएगा, परन्तु आज के अखबार की सुर्खियां बता रही हैं कि पिछले साल के अक्टूबर एवं नंवबर महीने में लिए गए गैस सिलेंडर की नहीं मिली है सब्सिडी, अशोक गहलोत ने आगे कहा- राजस्थान की गरीब जनता सोच रही है कि भाजपा के झांसे में आने के कारण महंगा सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है एवं मुख्यमंत्री जी अपने भाषणों में इन सब जरूरी बातों का जिक्र करने की बजाय केवल हवा-हवाई जुमले सुनाने में हैं व्यस्त