‘5 साल तक मैंने विपक्ष की निभाई भूमिका, लेकिन…’ -किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा खुलासा

kirodi lal meena big statement

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, भजनलाल सरकार में इस्तीफा देने वाले कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिया बड़ा बयान, किरोड़ी मीणा ने अपनी ही सरकार पर साधा है निशाना, कहा- समय मिलावट का है, हां में हां करते जाएंगे तो रिश्ते लंबे चलेंगे, अब हां जी के दरबार में ना जी करेगा वो मरेगा, मुझे इस बात का दर्द है कि 5 साल तक मैंने विपक्ष की निभाई भूमिका, लेकिन पार्टी कार्यालय में उन्हें पत्रकार वार्ता करने तक नहीं दी गई, इसके बावजूद, वे सड़क पर खड़े रहे और सत्ता में वापसी का बनाया आधार, किरोड़ी मीणा ने आगे कहा- कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वीरांगनाओं के साथ-साथ उन्हें भी किया गया अपमानित