प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ये बोले पायलट

7 Sep 2019
राजस्थान (Rajasthan) के डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी के सदस्यता अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी पार्टी में मिस कॉल देकर सदस्यता नहीं दी जाती बल्कि पूरी कार्यवाही करते हुए पार्टी का सदस्य बनाया जाता है. वहीं उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कहा कि जिस तरह एक पत्रकार के साथ स्थानीय पुलिस ने बर्ताव किया और जो भी वहां हुआ, गृह मंत्रालय को इसकी जांच करनी चाहिए. यह भी पढ़ें: युवा दिलों की धड़कन पायलट हुए 42 के