9 जिलों को रद्द करने पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा- मैं नहीं जानता कि यह…

ashok gehlot on bhajanlal sharma
28 Dec 2024
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस सरकार के वक्त बने नए जिलों में से 9 जिलों और 3 संभागों को भजनलाल सरकार ने किया निरस्त, प्रदेश सरकार के इस निर्णय के बाद भड़की कांग्रेस, PCC चीफ डोटासरा, टीकाराम जूली के बाद अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, गहलोत ने कहा- हमारी सरकार द्वारा बनाए गए नए जिलों में से 9 जिलों को निरस्त करने का भाजपा सरकार का निर्णय अविवेकशीलता एवं केवल राजनीतिक प्रतिशोध का है उदाहरण, गहलोत ने कहा- प्रदेश सरकार ने ये निर्णय लेने में 1 साल का समय लगा दिया, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस काम को लेकर उनके मन में कितना कंफ्यूज़न रहा, राजस्थान देश का सबसे बड़ा प्रदेश है, अगर तीन संभाग बनाए गए थे तो कुछ सोच-समझकर बनाए गए, इससे परिवेदनाओं का निपटारा जल्दी होता क्योंकि छोटे जिले होने पर प्रशासनिक अधिकारियों को काम का निपटारा जल्द करना पड़ता है, कांग्रेस नेता गहलोत ने आगे कहा- तमाम तरह से छोटे जिले ही जनता के लिए लाभदायक है, गुजरात आबादी के मामले में हमसे(राजस्थान) कम आबादी वाला प्रदेश है लेकिन फिर भी वहां 33 जिले हैं, मैं नहीं जानता कि यह फैसला क्या सोच-समझकर लिया गया है लेकिन हमने सुशासन के लिए यह फैसला लिया था, ये मैं कह सकता हूं, देखें पूरा वीडियो https://www.youtube.com/watch?v=_2sEq8UEq-g&feature=youtu.be