‘मेरी कोई औकात नहीं कि मैं चुनाव लड़ूं लेकिन जनता ने मुझे…’ गुलाबचंद कटारिया

Gulabchand Kataria
19 Nov 2024
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर में दिया बड़ा बयान, गुलाबचंद कटारिया ने एलिवेटेड रोड का भूमि पूजन किया, इस दौरान कटारिया ने अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए कहा- हम भले ही वहां पंजाब बैठे है, कर्जदार तो यहां की जनता के है, बच्चे की तरह पालकर मुझे किया बड़ा, इस जनता का आशीर्वाद नहीं होता तो कौन भेजता मुझे, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा- मैं तो बहुत साधारण परिवार से हूं, मेरी कोई औकात नहीं कि मैं चुनाव लड़ूं लेकिन जनता ने मुझे पैसा भी दिया और वोट भी दिया और चलता रहा, मैं यहां कोई काम करता हूं तो कोई अहसान नहीं करता हूं, मुझे काबिल बनाया उसका कर्जा चुकाने का करता हूं प्रयास