राजस्थान उपचुनाव: 7 सीटों पर मतदान हुआ खत्म, इस जगह हुई सबसे कम वोटिंग, देखें पूरी खबर

rajasthan by election

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश की 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हुआ खत्म,अब सिर्फ वही उम्मीदवार डाल सकेंगे वोट जो लगे है लाइन में, झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ में हुआ था मतदान, 69 उम्मीदवार की किस्मत EVM में हुई कैद, शाम 5 बजे तक रामगढ में हुआ सबसे ज्यादा प्रतिशत मतदान, वही दौसा में हुआ काम मतदान, दौसा में 55.63 प्रतिशत हुई वोटिंग, सलूंबर में 64.19 प्रतिशत, झुंझुनूं में 61.80 प्रतिशत, देवली उनियारा में 60.61 प्रतिशत, चौरासी में 68.55 प्रतिशत, रामगढ़ में 71.45 प्रतिशत और खींवसर में 71.04 प्रतिशत हुआ मतदान, इस दौरान देवली-उनियारा में देखने को मिली हिंसा की खबर, देवली-उनियारा से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने खोया आपा, मतदान के बीच नरेश मीणा ने SDM को मारा थप्पड़, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से हो रहा है वायरल