‘अगर वसुंधरा राजे में हिम्मत होती तो पर्ची उनको…’ हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान
6 Nov 2024
राजस्थान की राजनिति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश की 7 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी पार्टी के दिग्गज नेता कर रहे है जमकर प्रचार, वही सबसे हॉट सीट खींवसर में RLP पार्टी की तरफ से कनिका बेनीवाल है मैदान में, खींवसर में उनके पति और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल जमकर कर रहे है चुनावी रैलियां, वही इस दौरान प्रदेश की भजनलाल सरकार पर भी साध रहे है निशाना, ऐसे में अब हनुमान बेनीवाल ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर दिया है बड़ा बयान, एक चुनावी सभा में भजनलाल शर्मा के सीएम बनने पर चुटकी ली, बेनीवाल ने कहा- वो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कहते रहे हैं 'पर्ची मुख्यमंत्री', क्योंकि विधायक दल की बैठक में उनका नाम लिखा हुआ मिला था एक पर्ची में, बेनीवाल ने आगे कहा- अगर वसुंधरा राजे में हिम्मत होती तो पर्ची उनको राजनाथ सिंह ने दी थी उसमें से खुद का पढ़ देतीं नाम और खा जातीं पर्ची, कोई होशियार नेता होता तो वह खुद का नाम बोल देता क्या ही कर लेता कोई?