हरियाणा की हार पर राहुल गांधी ने कही बड़ी बात, कहा- ‘चुनाव आयोग से कहूंगा…’

Rahul Gandhi's big statement on Haryana's defeat
9 Oct 2024
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर दिया बड़ा बयान, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पार्टी मिलकर बनाने जा रही है सरकार, वही हरियाणा में कांग्रेस की हुई है करारी हार, चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया, राहुल गांधी ने कहा- जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया - प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की है जीत, हरियाणा को लेकर राहुल ने कहा- हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का कर रहे हैं विश्लेषण, अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को कराएंगे अवगत, सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद, हक़ का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे