‘गड्ढे में चला जाएगा देश’ हरियाणा में भाजपा की जीत पर भड़के राकेश टिकैत, दिया बड़ा बयान

Rakesh Tikait's big statement on BJP's victory in Haryana
9 Oct 2024
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर किसान नेता राकेश टिकैत ने दिया बड़ा बयान, भाजपा प्रदेश में तीसरी बार बनाने जा रही है सरकार, मीडिया से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा- देखो जनता तो वहां नाराज थी, भाई सरकार से इतनी नाराजगी के बाद में भी बीजेपी सरकार बना रही है तो भाई देश जाएगा गड्ढे में, ये बिकेगा पूरा का पूरा, किसान अपनी जमीन नहीं बचा पा रहा है, नौकरी नहीं है,रोजगार नहीं है, ये मकड़जाल हमारी तो समझ से बाहर है, इतना ही नहीं टिकैत ने आगे कहा- माहौल था उनके खिलाफ, किसानों पर लाठियां चलाईं इन्होंने, साढ़े सात सौ किसान शहीद हुए तो उनके पास में चुनावी गणित है ज्यादा, सब जानते हैं कि ये लोग कैसे लोगों और पार्टियों को तोड़ते हैं, कैसे किसान का करते हैं बंटवारा, वह गणित इनके पास में है, क्योंकि जब चार-चार, पांच-पांच लोग आपस में बंट कर चुनाव लड़ेंगे तो इसी तरह के होते हैं हालात पैदा