हरियाणा में मतदान से ठीक 3 दिन पहले इस उम्मीदवार ने छोड़ी पार्टी, देखें पूरी खबर

haryana election

हरियाणा की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, चुनाव से 3 दिन पहले जननायक जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, पानीपत ग्रामीण से जजपा के प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप ने छोड़ी पार्टी, रघुनाथ कश्यप पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा में हुए शामिल, कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने रघुनाथ को पहनाया पटका, वहीं इसके साथ ही रघुनाथ कश्यप ने पानीपत ग्रामीण सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार महिपाल ढांडा को दिया अपना समर्थन, बता दें बीजेपी में ग्रामीण सीट से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे रघुनाथ कश्यप ने टिकट न मिलने पर ही छोड़ी थी पार्टी, इसके बाद वह जजपा में हो गए थे शामिल, शामिल होने के बाद ही जजपा ने उन्हें दिया था टिकट