‘राहुल गांधी एक विदेशी महिला के पेट से जन्मे हुए बालक हैं, इसलिए…’ मदन दिलावर का बड़ा बयान

madan dilawar on rahul gandhi
28 Sep 2024
भजनलाल सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक बार फिर आए अपने बयानों से चर्चा में, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान, दिलावर ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा- कांग्रेस के प्रतिपक्ष के नेता दुर्भाग्यवश एक विदेशी महिला के पेट से जन्मे हुए बालक हैं, इनको भारत से कोई लेना देना नहीं है, इसलिए वह कहते है कि भारत वासी मंदिर लड़कियां छेड़ने जाते हैं, वह कहते हैं कि भगवान राम का कोई लेना-देना नहीं, वैसे भी उनका भारत से क्या लगाव है, कोई लेना-देना नहीं है, आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर गांधी वाटिका का निरीक्षण करने पहुंचे थे, इसके साथ ही उन्होंने पूर्व की गहलोत सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, दिलावर ने कहा- अपने आप को राजस्थान का गांधी कहने लाने वाले पूर्व सीएम ने गांधी के काम में भी भ्रष्टाचार का खेल खेला