मुख्यमंत्री पद को लेकर सुरजेवाला का बड़ा बयान, कहा- हम तीनों बनना चाहते हैं मुख्यमंत्री, फैसला हाईकमान करे

haryana politics
24 Sep 2024
हरियाणा की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद से ही खींचतान का दौर है जारी, पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा टिकट वितरण से बताए जा रहे हैं बेहद नाराज, अब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर जंग है जारी, इसी बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने दिया बड़ा बयान, कहा- मुख्यमंत्री तो बनना चाहते हैं हम तीनों, लेकिन मुख्यमंत्री किसको बनाया जाएगा ये तय करेगा हाईकमान, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, मैं यानी रणदीप सुरजेवाला या फिर कोई और भी बन सकता है मुख्यमंत्री, हम तीनों के अंदर है मुख्यमंत्री बनने की इच्छा, हम सिर्फ अपनी इच्छा जाहिर कर सकते हैं फैसला तो करेगा हाईकमान