डोटासरा का चैलेंज रवनीत बिट्टू ने किया स्वीकार! आज जयपुर आ रहे हैं बिट्टू, अब क्या करेगी प्रदेश कांग्रेस

13872001 80ad 46eb aa3e 59a34b592e3b
23 Sep 2024
भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस लगातार है हमलावर, गत गुरुवार पीसीसी चीफ़ गोविंद सिंह डोटासरा ने रवनीत बिट्टू को दिया था राजस्थान आने का चैलेंज, ऐसे में अब आज रवनीत सिंह बिट्टू आ रहे हैं जयपुर, कल केंद्रीय मंत्री बिट्टू 57वीं अंतर रेलवे निशानेबाजी प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ, जयपुर के जगपुरा शूटिंग रेंज में हो रही है निशानेबाजी प्रतियोगिता, ऐसे में कहा जा रहा है कि बिट्टू ने डोटासरा का चैलेंज कर लिया है स्वीकार, अब सभी के मन में है सवाल कि अब क्या करेंगे पीसीसी चीफ़ डोटासरा और प्रदेश कांग्रेस, डोटासरा ने कहा था कि रवनीत सिंह बिट्टू आना राजस्थान, राज्यसभा का मेंबर है ना, तुन आ के बताना यहाँ तेरे को बताते है कि कौन है आतंकवादी और कौन नहीं है आतंकवादी, राजस्थान आए तो छठी का दूध दिला देंगे याद