सांसद बेनीवाल ने राजस्थान में SI भर्ती 2021 को रद्द करने के लिए गृह मंत्री शाह और CM भजनलाल को लिखा पत्र

hanuman beniwal
3 Sep 2024
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 को रद्द करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र, बेनीवाल ने पत्र के माध्यम से कहा- एसआई भर्ती 2021 की भर्ती के पेपर लीक मामले की जांच कर रही है राजस्थान सरकार की एजेंसी एसओजी, जांच एजेंसी द्वारा अब तक 3 दर्जन से अधिक ट्रेनी एसआई सहित दो दर्जन से अधिक अन्य लोग जिनकी भूमिका पेपर लीक में थी संलिप्त, उन्हें किया जा चुका है गिरफ़्तार और राजस्थान लोक सेवा आयोग के दो सदस्यों को भी एसओजी ने किया है गिरफ्तार, ट्रेनी एसआई सहित अन्य लोगों के साथ राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों की गिरफ्तारी से यह हो गया है स्पष्ट की पेपर लीक के मामले में तत्कालीन RPSC अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय की भूमिका को भी नकारा नहीं जा सकता, क्योंकि इस संस्था के किसी भी गोपनीय कार्य में सीधे अध्यक्ष का होता है दखल, राजस्थान में जब आपकी पार्टी थी विपक्ष में, तब हमेशा पेपर लीक के मामलों को लेकर तत्कालीन सरकार के कई मंत्रियों, अफसरों के नाम लेकर उनके खिलाफ लगाए आरोप, ऐसे में युवाओं के हित में आप अविलंब राजस्थान सरकार को RPSC के तत्कालीन अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय को गिरफ्तार करने के निर्देश करें प्रदान, इस मामले में जांच जारी रखते हुए जल्द से जल्द एसआई भर्ती को ही रद्द करने के निर्देश भी करें प्रदान