शांति धारीवाल की फिसली जुबान…विधानसभा में सभापति को दी गाली! बोले- कोटा में रहना है कि नहीं

shanti dhariwal
26 Jul 2024
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही के दौरान पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में मंत्री रहे शांति धारीवाल ने दी गाली, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने सदन में यूडीएच की मांग पर बोलते हुए सभापति को ही दे दी गाली, धारीवाल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल, धारीवाल ने अपने भाषण में तीन बार अपशब्दों का किया प्रयोग, पहली बार शांति धारीवाल ने कांग्रेस राज के दौरान गड़बड़ियों पर लगे आरोपों पर पलटवार करते हुए अपशब्द का किया इस्तेमाल, दूसरी बार उन्होंने फर्जी पट्टे जारी करने के मामले में भी कहे अपशब्द, वही तीसरी बार जब सभापति संदीप शर्मा ने धारीवाल को बात खत्म करने को कहा तो वहां भी धारीवाल ने कर दिया अपशब्द का इस्तेमाल, धारीवाल ने सभापति के टोकने पर कहा- तुम तो कोटा के हो, कोटा में रहना है कि नहीं रहना है, बता दें संदीप शर्मा कोटा दक्षिण से विधायक हैं और धारीवाल कोटा उत्तर से विधायक हैं, वही इस पर जब बीजेपी विधायक श्रीचंद कृपलानी ने धारीवाल के अपशब्द पर आपत्ति जताई तो धारीवाल ने कहा- कृपलानी जी, आप तो मेरे मित्र हो, एक बार गलती से मंत्री बन गए थे, आप जानकारी हासिल नहीं कर पाए थे, अब मैं जो बोल रहा हूं, अपना ज्ञान बढ़ाओ