बजट के दौरान वसुंधरा राजे और किरोड़ीलाल मीणा की सदन में गैरमौजूदगी पर बोले राजेंद्र राठौड़
11 Jul 2024
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बीते दिन किया बजट पेश, इस दौरान सदन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा और वरिष्ट भाजपा नेता किरोड़ीलाल मीणा की गैरमौजूदगी रही चर्चा का विषय, दोनों वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी पर बोले वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़, आज जोधपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा- किरोड़ी लाल मीणा हैं अनुभवी नेता, लोकसभा चुनाव से पहले दिए गए अपने वचन को निभाते हुए उन्होंने दिया अपना इस्तीफा, लेकिन हम सभी ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह, उनका इस्तीफा नहीं किया जाए स्वीकार, किरोड़ीलाल मीणा से भी हम करेंगे आग्रह, वह अपने इस्तीफे को लें वापस, प्रदेश के किसानों को है उनकी आवश्यकता, विधानसभा में पूर्व सीएम राजे की अनुपस्थिति को लेकर राठौड़ ने कहा- वह निजी कार्यों में व्यस्त होने के कारण नहीं हुई बजट के दौरान सदन में उपस्थित