पायलट ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

29 Aug 2019
राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने आरबीआई फंड को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. मीडिया से बात करते हुए पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से आरबीआई से निकाले गए पैसो का हिसाब मांगा. पायलट ने कहा कि जनता जानना चाहती है कि इतने पैसो का सरकार क्या करने वाली है.