डोटासरा और टीकाराम जुली के बाद अब संयम लोढ़ा पर मुकदमा दर्ज होने पर बोले गहलोत
30 Jun 2024
राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, बीते दिनों पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जुली पर कोटा में मुकदमा किया गया दर्ज, अब बीते दिन सिरोही के कोतवाली थाने में पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार रहे संयम लोढ़ा पर राजकार्य में बाधा का मुकदमा हुआ दर्ज, इस मामले को लेकर बोले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक्स पर पोस्ट कर कहा- पहले पीसीसी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली के खिलाफ कोटा में FIR, अब सिरोही में पूज्य संत पोमजी महाराज की पत्नी के हत्यारों को पकड़ने के लिए किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के खिलाफ FIR दर्ज करना दिखाता है कि राज्य सरकार इन मुकदमों से चाहती है अपनी असफलता छिपाना और विपक्ष की आवाज दबाना, इस तरह के फर्जी मुकदमे कायम करने की बजाय पुलिस को हत्यारों को पकड़कर पीड़ित पक्ष को करवाना चाहिए न्याय सुनिश्चित.