राहुल गांधी ने NEET का मुद्दा उठाया तो माइक बंद कर उनकी आवाज को दबाया गया- पायलट

pilot
28 Jun 2024
लोकसभा में नीट परीक्षा को लेकर आज जमकर हुआ हंगामा, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उठाया नीट परीक्षा का मुद्दा, विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को करना पड़ा स्थगित, विपक्ष के नेता राहुल गांधी का माइक बंद करने का लगा रहे आरोप, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने इस मामले को लेकर एक्स पर पोस्ट कर कहा- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जब देश के युवाओं के हित से जुड़े NEET पेपरलीक का मुद्दा उठाया सदन में, तो माइक को बंद करके दबा दिया गया उनकी आवाज को, सदन में नेता प्रतिपक्ष को अपनी बात रखने का है पूरा अधिकार, लेकिन भाजपा सरकार इस संसदीय परंपरा को कर रही है धूमिल, केंद्र सरकार देश के युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर कतरा रही है बातचीत करने से, इस अतिमहत्वपूर्ण विषय पर सदन में चर्चा की मांग उठाती रहेगी कांग्रेस पार्टी