‘जो राम का नहीं, वो हमारे किसी काम का नहीं..’- स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज

smriti irani on rahul gandhi

केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर कसा तंज, अमेठी लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा- अभी तक हम लोग अमेठी में ढूंढ रहे थे मुद्दे, अब हम ढूंढ रहे हैं कांग्रेस का प्रत्याशी, लेकिन हमसे कहा गया है वायनाड में हो गया है चुनाव, इसके बाद कांग्रेस के प्रत्याशी आएंगे, लेकिन पहले राम मंदिर जाएंगे, निमंत्रण राम जी का ठुकरा दिए, अब मंदिर जाएंगे, क्योंकि उनको लगता है मंदिर जाने से मिलते हैं वोट, मतलब भगवान को भी देने जाएंगे धोखा, इसलिए आज कहती हूं जो इंसान को रिझाने के लिए भगवान से करते हैं छल, वह हम सब का क्या खाक कर पाएंगे, जो सच्चे मन से राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं