भजनलाल सरकार पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के अंतिम 8 महीने के निर्णयों की कराएगी जांच

bhajan lal sharma
2 Feb 2024
राजस्थान की भजनलाल सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के साढ़े 8 महीने के निर्णयों की कराएगी जांच, इसके अलावा गत 5 साल में नोन-बीएसआर के कराए गए कार्यों की भी होगी जांच, पूर्ववर्ती सरकार के कार्यों की जांच के लिए मंत्रिमंडलीय कमेटी का किया गया है गठन, मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से बीते दिन जारी आदेश के अनुसार केबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कमेटी का किया गया है गठन, इस कमेटी में मंत्री जोगाराम पटेल, सुमित गोदारा और मंजू बाघमार को बनाया गया है सदस्य, इस कमेटी में प्रशासनिक विभाग के प्रमुख सचिव को बनाया गया है कमेटी का सदस्य सचिव, यह कमेटी जांच रिपोर्ट 3 माह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंपेगी, यह कमेटी पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के 1 अप्रेल 2023 से 14 दिसंबर 2023 तक के मंत्रिमंडल एवं विभागीय फैसलों की करेगी जांच, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से सरकार के मंत्री पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की जांच करवाने की कर रहे थे मांग, पहली केबिनेट की बैठक में भी किरोडी लाल मीणा ने भी की थी जांच की मांग