किसानों का नहीं, अडानी-अंबानी का कर्जा माफ कर रही है केंद्र सरकार- राहुल गांधी

rahul gandhi
30 Jan 2024
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसान कर्जमाफी को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिहटा के पूर्णिया में किसानों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- आज केंद्र सरकार अडानी, अंबानी का कर्ज कर रही है माफ, लेकिन किसानों का कर्जा नहीं हो रहा है माफ, जो भी राजनीतिक नेता किसानों की जमीन की रक्षा के बारे में करेगा बात, उस पर मीडिया करेगा चौबीसों घंटे हमला, यहां भारत सरकार भूमि अधिग्रहण अधिनियम का कर रही है उल्लंघन, मैं संसद में आपके लिए उठा सकता हूं यह मुद्दा, मैं आपको गारंटी नहीं दे सकता कि प्रधानमंत्री मोदी इस बारे में कुछ करेंगे, लेकिन मैं आपके लिए उठा सकता हूं यह मुद्दा, मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि एक बार हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो हम आपके लिए यह करेंगे