ईद मिलन कार्यक्रम में बोले सचिन पायलट, हम सबको मिलकर काम करने की है जरूरत
3 May 2023
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ईद मिलन कार्यक्रम में की शिरकत, राजधानी जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पायलट ने कहा आगामी चुनावों में हम सबको मिलकर काम करने की है जरूरत, वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र, पायलट ने कहा- आने वाला समय होगा चुनौतीपूर्ण, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित कई राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव,अभी कर्नाटक चुनाव में मुझे विश्वास है कि भारी बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार, भाजपा को जब हम अलग-अलग राज्यों में हराएंगे तभी जाकर हम 2024 लोकसभा चुनाव में दे पाएंगे मजबूत चुनौती, एनडीए और भाजपा को हराना है जरूरी, अलग-अलग राज्यों में जब हम भाजपा को हराएंगे तभी हम राष्ट्रीय स्तर पर हरा पाएंगे बीजेपी को, इसलिए सबको मिलकर काम करने की है जरूरत, यह लंबा चौड़ा भाषण देने का नहीं है समय, इस साल के अंत में है विधानसभा चुनाव, आज के मौके पर मैं आपको देना चाहता हूं ईद की मुबारकबाद, हम सभी प्रेम-मोहब्बत, भाईचारे से सभी त्योहारों को मिलजुल कर मनाते रहे