हेट स्पीच मामले में राज ठाकरे को मिली राहत, छठ पूजा को लेकर दिया था विवादित बयान
29 Apr 2023
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे को हेट स्पीच के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, जस्टिस जसमीत सिंह ने राज ठाकरे के खिलाफ समन जारी करने वाले मजिस्ट्रेटों को लगाई फटकार, कहा- बगैर जांच किए कैसे जारी कर दिए समन, देश के कई शहरों की अदालतों से राज ठाकरे की पेशी के लिए जारी समनों को रद्द करते हुए दी अनूठी दलील, जस्टिस जसमीत सिंह ने कहा- धर्म कोई इंसान है क्या, वो इंसान सरीखा कमजोर तो नहीं जो किसी की बात से उसका दिल टूट जाए, न ही किसी के कहने से भावनाएं भड़कती हैं, राज ठाकरे ने तकरीबन 15 साल पहले 2008 में छठ पूजा को लेकर एक समुदाय विशेष के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, उसके बाद उनके खिलाफ देश के कई शहरों में दर्ज हुईं थी शिकायतें.