



गौरतलब है कि मोदी सरकार ने हाल में जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाते हुए राज्य को जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया. जम्मू कश्मीर में विधानसभा को यथावत रखा है जबकि लद्दाख बगैर विधानसभा के केंद्र शासित प्रदेश रहेगा. इस पर प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए बताया था कि शांति को देखते हुए ऐसा किया गया है. ज्यादा समय तक ऐसा नहीं रहने वाला. हमारे इस फैसले से न केवल देश में शांति पनपेगी, विकास भी चरम पर होगा.देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू जिन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है,जिन्होंने आज़ादी के लिये संघर्ष किया,जिनके किये गये कार्य व देश हित में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनको मृत्यु के 55 वर्ष पश्चात् आज अपराधी कह कर संबोधित करना,बेहद आपत्तिजनक व निंदनीय है।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 11, 2019


