‘महिलाएं पुरुषों के स्वामित्व वाली संपत्ति नहीं हैं’

Bechendra Modi
10 Aug 2019
जब से जम्मू कश्मीर से धारा 370 और धारा 35ए समाप्त हुई है, नेताओं की कश्मीरी युवतियों को लेकर छिटाकशी थमने का नाम नहीं ले रही. हाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी कश्मीरी युवतियों को लेकर एक टिप्पणी की जिस पर जमकर बवाल हो रहा है. फतेहाबाद में गए थे खट्टरजी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर चर्चा करने लेकिन टिप्पणी कर आए कश्मीर से बहू लाने की. यह भी पढ़ें: ये क्या बोल गए हरियाणा सीएम, राहुल गांधी ने कहा – आरएसएस के प्रशिक्षण का नतीजा इसके बाद नेताजी की इतनी फजीय​त हुई कि उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी. शादी-ब्याह पर टिप्पणी करने वाले खट्टरजी को यहां तक कहना पड़ा कि वहां की लड़कियां तो मेरी बेटियों के समान हैं. लेकिन उन्होंने माफी मांगने में काफी देर कर दी. इससे पहले राहुल गांधी, बंगाल सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर उनके इस व्यवहार पर जमकर सुनाया. मालीवाल ने तो खट्टर के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराने की सलाह दी. इस मामले पर राहुल गांधी, ममता बनर्जी और स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किए जिनपर यूजर्स ने जमकर मनोहर लाल खट्टर की क्लास लगायी. हालांकि यूजर्स का एक तबका वो भी है जो खट्टर के बचाव में आ गया लेकिन अन्य यूजर्स का ये कहना भी गलत नहीं कि अगर हरियाणा सीएम गलत नहीं तो उन्होंने माफी क्यों मांगी. यानि दाल में पक्का कुछ काला है. इससे पहले मुजफ्फरनगर के बीजेपी विधायक विक्रम सोनी भी कुछ इसी तरह का बयान देकर चर्चा में रह चुके हैं. एक कार्यक्रम में सोनी ने ये कहकर हंगामा कर दिया था कि अब हमारे कुंवारे कार्यकर्ता कश्मीर जाकर प्लॉट खरीद सकते हैं और शादी भी कर सकते हैं. इस पर बॉलीवुड एक्ट्रस ऋचा चड्ढा ने उन्हें 'सेक्स का भूखा डाइनोसॉर' कहकर संबोधित किया.