PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, FIR में चंपत राय का नाम नहीं, पढ़े पूरी खबर

26 जून 2026
साझा करें:
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, FIR में चंपत राय का नाम नहीं, पढ़े पूरी खबर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, चंपत राय के ड्राइवर समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में करीब 18 दिनों बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आखिरकार गुरुवार को दर्ज कराइ FIR, इसमें ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के ड्राइवर समेत 8 लोग बनाए गए आरोपी,  इस मामले में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गुरुवार देर रात किया गया गिरफ्तार, पुलिस आज सभी आरोपियों को करेगी कोर्ट में पेश,14 दिनों की रिमांड मांगेगी, हालांकि FIR में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नहीं है नाम, ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने SIT की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर दर्ज कराया मुकदमा, दरअसल, गुरुवार शाम मामले में ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली FIR दर्ज की गई। इसमें टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा को नामजद किया। इनमें अधिकांश चढ़ावा गिनती और दान प्रबंधन से जुड़े रहे, वही माना जा रहा है कि आने वाले समय में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी हो सकते हैं गिरफ्तार, वही इस मामले को लेकर सूत्रों का कहना है कि चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और डॉ.अनिल मिश्रा का लिखवा लिया गया है इस्तीफा, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा- FIR से मैं बहुत संतुष्ट हूं, लेकिन, जिनका नाम FIR में नहीं है, उसकी भी होनी चाहिए जांच 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal