



Day: October 17, 2022


हरिद्वार पहुंच नम आंखों के साथ अखिलेश यादव ने नेताजी की अश्थियों को किया गंगा जी में विसर्जित: समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तरप्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगा में हुई विसर्जित, अखिलेश यादव ने सोमवार को हरिद्वार पहुंच पूरे विधि विधान से कर्मकांड के बाद गंगा घाट पर नेताजी की अस्थियों को गंगा जी में किया विसर्जित, सोमवार सुबह सैफई की कोठी से अखिलेश अस्थि कलश लिए हरिद्वार के लिए निकले तो उनके साथ चाचा शिवपाल सिंह यादव और पत्नी डिंपल यादव सहित पूरा कुनबा था मौजूद, घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दोपहर 2:10 बजे अखिलेश यादव ने अपने पिता और भारतीय राजनीति में धरतीपुत्र के नाम से प्रसिद्ध मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगा की गोद में कर दीं विसर्जित, कर्मकांड के दौरान कई बार अखिलेश की आंखें हुई नम, अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया के बाद अखिलेश यादव नदी से निकलकर वापस घाट पर लौटे और एक बार फिर उन्होंने अस्थि विसर्जन के बाकी कर्मकांड किए, इस दौरान गंगा घाट पर मुलायम सिंह अमर रहे के नारे लगे गूंजने
17 Oct 2022
Read More »

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव: मतदान हुआ संपन्न, 90% से ज्यादा हुआ मतदान, 19 अक्टूबर को आएगा परिणाम: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ ख़त्म, प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है मुकाबला, सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक हुई वोटिंग, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने किया अपने मतदान का प्रयोग, देश के अलग अलग राज्यों में कांग्रेस डेलीगेट्स ने मतदान केंद्र पहुंच दिया अपना वोट, करीब 90 प्रतिशत से ज्यादा हुआ मतदान, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित गणमान्य नेताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, मतदान के बाद सोनिया गांधी ने कहा- ‘मैं इसका लंबे समय से कर रही थी इंतजार’
17 Oct 2022
Read More »

मैं प्रधानमंत्री से करती हूं अनुरोध कि सौरव गांगुली को फिर दी जाए ICC का चुनाव लड़ने की अनुमति- ममता: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, ICC अध्यक्ष पद की कुर्सी गंवा चुके सौरव गांगुली को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी ने कहा- ‘मैं PM से अनुरोध करती हूं कि यह सुनिश्चित हो कि सौरव गांगुली को ICC चुनाव लड़ने की मिले अनुमति, वह एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं, सब उनको जानते हैं, सरकार से राजनीतिक रूप से न लें निर्णय बल्कि क्रिकेट और खेल के लिए लें, वह नहीं हैं राजनीतिक दल के सदस्य, वह भारतीय टीम के थे कप्तान, उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया है, वह न केवल बंगाल का गौरव हैं बल्कि भारत का गौरव हैं,’ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निवर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली की जगह लेने वाले हैं रोजर बिन्नी, इससे पहले TMC नेता ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि सौरव गांगुली को अध्यक्ष पद से इसलिए हटाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ जाने से कर दिया था मना
17 Oct 2022
Read More »

कोई कुछ भी कहे, लेकिन हमारा सामूहिक संकल्प है सिर्फ एक- गहलोत के बयान पर ये बोले पायलट: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव आज, AICC मुख्यालय सहित देश के अन्य राज्यों में बने मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी, जिसके चलते AICC पहुंच राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने किया अपने मताधिकार कर प्रयोग, इस पहले सचिन पायलट ने पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आज दिए हुए बयान पर दिया जवाब, पायलट ने भी सीधे नाम लेकर जवाब देने के बजाए घुमाकर दिया जवाब, कहा- ‘कोई कुछ भी कहे लेकिन हम लोगों का सामूहिक संकल्प है सिर्फ एक, कि कैसे भी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को किया जाए रिपीट, हर बार राजस्थान में हम बनाते हैं सरकार, फिर अगले चुनाव में हो जाती है हार, लेकिन इस बार हम सब लोगों ने लिया है प्रण कि राजस्थान में सरकार कैसे हो रिपीट, इसके लिए हमें करना होगा कंधे से कंधा मिलाकर काम, उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए थे जो निर्णय, उन्हें पूरा करने का किया जा रहा है काम
17 Oct 2022
Read More »

बिना रगड़ाई के पद मिल गए वह कर रहे हैं फितूर, जल्दबाजी करेंगे तो खाते रहेंगे ऐसे ही ठोकरें- गहलोत: राजस्थान की सियासी से जुड़ी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिना नाम लिए सचिन पायलट पर साधा निशाना, कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए वोटिंग के बाद PCC में पत्रकारों से बात करते हुए बोले सीएम गहलोत- ‘युवा वर्ग नहीं है नाराज, जो लोग छोड़कर गए हैं वो लोग हैं अवसर वादी, उन्हें कम उम्र में मौका मिल गया केंद्रीय मंत्री बनने का, बिना रगड़ाई के पद मिल गए वह लोग फितूर अब कर रहे हैं और पार्टी छोड़ छोड़ कर जा रहे हैं, चाहे वो सिंधिया, जितिन प्रसाद हो या फिर RPN सिंह, इन सबको मिला था कम उम्र में मौका लेकिन उसके बाद में भी पार्टी छोड़कर चले जाए तो इससे बड़ा अवसरवाद और क्या हो सकता है, लंबा समय बीतने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में गांधी परिवार ने हमें मौका दिया, लेकिन आज कई लोगों को पहली और दूसरी बार जीतने पर ही मौका मिल गया, तो क्या इनको सबर नहीं करना चाहिए था, अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता, जितनी जल्दबाजी करेंगे तो ऐसे ही ठोकरें खाते रहेंगे’
17 Oct 2022
Read More »

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर वोटिंग जारी, राहुल, सोनिया, प्रियंका सहित दिग्गजों ने डाला वोट: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की वोटिंग जारी, उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है मुकाबला, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जहां भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कंटेनर में बनाए गए पोलिंग बूथ पर किया अपने मत का प्रयोग तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह, सचिन पायलट सहित अन्य दिग्गजों ने AICC मुख्यालय पहुंच डाला अपना वोट, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित प्रदेश से आने वाले अन्य डेलीगेट्स ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में किया अपने मत का प्रयोग, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डाला अपना वोट, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने भी किया अपने मत का प्रयोग, आज होने वाले इस मतदान का 19 अक्टूबर को आएगा परिणाम
17 Oct 2022
Read More »


होनहार छात्रों को सीएम गहलोत की बड़ी सौगात, 3 साल के फ्री इंटरनेट के साथ स्मार्ट टैबलेट देगी सरकार: प्रदेश के 93 हजार होनहार स्टूडेंट्स को गहलोत सरकार 3 साल फ्री इंटरनेट के साथ देगी स्मार्ट टैबलेट, 8वीं, 10वीं और 12वीं में नंबरों के आधार पर होनहार बच्चों को बांटे जाएंगे टैबलेट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ग्रामीण ओलिंपिक खेलों के स्टेट लेवल मुकाबलों की शुरुआत के मौके पर रविवार को एसएमएस स्टेडियम में की इसकी घोषणा, सीएम गहलोत ने कहा- ‘पिछले कार्यकाल में हमारी सरकार ने होनहार स्टूडेंट को दिए थे लेपटॉप, जिससे स्टूडेंट्स को आईटी की मिल सकी शिक्षा, पिछली सरकार ने इस योजना को कर दिया था बन्द, युवाओं के हित में हम फिर इस योजना को कर रहे हैं शुरू, बीते 3 साल में कोविड के कारण नहीं हो सका इनका वितरण, इसलिए करीब 93,000 बच्चों को इस साल बांटे जाएंगे टैबलेट,’ ग्रामीण ओलंपिक के फाइनल मुकाबले के दौरान CM अशोक गहलोत ने रैफरी बन मंत्री अशोक चांदना और महेंद्र चौधरी को एक दूसरे के खिलाफ खेलने भेजा कबड्डी, वहीं CM गहलोत के साथ सेल्फी लेने का खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त क्रेज
17 Oct 2022
Read More »

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान आज, पीसीसी में 10 से शाम 4 बजे तक 414 डेलीगेट करेंगे वोट कास्ट: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की वोटिंग आज, चुनाव में राजस्थान के कुल 414 डेलीगेट करेंगे वोट कास्ट, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कुल 6 घंटे तक चलेगी वोटिंग, उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है मुकाबला, दोनों ने राजस्थान में अपने पोलिंग एजेंट कर दिए हैं तय, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने खड़गे के लिए 4 पदाधिकारियों को बनाया पोलिंग एजेंट, जबकि शशि थरूर के लिए रहेंगे 6 पोलिंग एजेंट, पीसीसी में दो पोलिंग बूथ पर होगा चुनाव, खड़गे के लिए दोनों पर दो-दो टीमें अल्टरनेटिवली रहेंगी तैनात, शशि थरूर के पोलिंग एजेंट के तौर पर रहेंगी 3-3 टीमें, राजस्थान में प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है (PRO) राजेंद्र कुम्पावत को, जिनकी निगरानी में होगा चुनाव, उनके साथ 4 डिस्ट्रिक्ट रिटर्निंग ऑफिसर (DRO) भी रहेंगे तैनात, ये सभी रिटर्निंग ऑफिसर हैं राजस्थान के बाहर से, देश के हर राज्य में 1 PRO और 4 DRO पूरा कराएंगे चुनाव का प्रोसेस
17 Oct 2022
Read More »


