


Day: September 26, 2022



गहलोत को मुख्यमंत्री पद से हटाने का षड्यंत्र लेकर आए थे यहां- अजय माकन पर धारीवाल का बड़ा हमला: राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच पर्यवेक्षक बन कर मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ आए अजय माकन पर मंत्री शांति धारीवाल ने लगाए बड़े आरोप, बीती रात हुए हाईवोल्टेज सियासी ड्रामेबाजी के सूत्रधार माने जा रहे मंत्री धारीवाल ने जहां खडगे को बताया निष्पक्ष और ईमानदार, तो वहीं अजय माकन पर बोला बड़ा हमला, कहा- ‘जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज मुख्यमंत्री गहलोत को पद से हटाने और ऐसे लोगों को प्रदेश का चीफ मिनिस्टर बनाने का मिशन लेकर आया था जिन्होंने की थी कांग्रेस पार्टी के साथ गद्दारी, मेरा ये आरोप है कि वो पक्षपात पूर्ण तरीके से यहां के विधायकों से करते हैं बात, वे विधायकों से सचिन पायलट के पक्ष में प्रचार करने की कहा करते थे बात, विधायकों को कहते थे पायलट से जुड़ने के लिए, इस बात के पुख्ता सबूत हैं मेरे पास, हम हैं सोनिया गांधी के सिपाही जो वो हुक्म देगी वो होगा मंजूर लेकिन गद्दारी करने वालों को दिया जाए पुरुस्कार, ये यहां का विधायक कभी नहीं करेगा बर्दाश्त’
26 Sep 2022
Read More »

माकन-खड़गे की सोनिया के साथ बैठक खत्म, लिखित में सौंपेंगे पूरी रिपोर्ट, फिर दोहराई ये बात: राजस्थान में जारी सियासी घमासान को लेकर आब्जर्वर नियुक्त किए गए अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दी पूरी जानकारी, करीब 1 घंटे से ज्यादा चली बैठक के बाद माकन ने मीडिया को दी जानकारी, कहा- ‘कांग्रेस अध्यक्ष को हमने बहुत विस्तार से राजस्थान की घटना का दिया पूरा ब्यौरा, कांग्रेस अध्यक्षा ने पुरे घटनाक्रम पर हमसे मांगी है एक लिखित रिपोर्ट, ये लिखित रिपोर्ट आज रात या कल सुबह तक हम सौंप देंगे आलाकमान को, कांग्रेस विधायक दल की बैठक जो कल शाम को रखी गई थी वो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कहने पर ही रखी गई थी, उस बैठक में प्रत्येक विधायक से अलग अलग चर्चा के बाद विस्तृत रिपोर्ट दी जानी थी आलाकमान को, लेकिन नहीं हुआ ऐसा, गहलोत गुट के विधायकों ने शर्तें रखी लेकिन कांग्रेस के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ कि रेसोलुशन में रखी जाए कोई कंडीसन, वहीं माकन ने फिर दोहराया कि विधायक दल की बैठक के पेरेलल अगर रखी जाती है कोई और बैठक तो ये है सरासर अनुशासनहीनता
26 Sep 2022
Read More »

अशोक गहलोत हैं पॉलिटिक्स के इनसाइक्लोपीडिया तो सचिन पायलट हैं कांग्रेस के भविष्य- बैरवा का बड़ा बयान: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के इत्तर राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर गरमाई प्रदेश की सियासत, कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट के नाम पर लगाई मुहर तो गहलोत समर्थित विधायकों ने की बगावत, इसी बीच गहलोत गुट के नेता माने जाने वाले निवाई विधायक प्रशांत बैरवा ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘चाहे किसी भी गुट से मुख्यमंत्री बने, लेकिन होना चाहिए कांग्रेस पार्टी का सीएम,’ वहीं सचिन पायलट कैंप से सीएम बनाए जाने के सवाल पर बोले बैरवा- ‘वो लोग भी तो हैं कांग्रेस के ही विधायक, अगर सुबह का भूला शाम को आ जाता है तो उसे नहीं कहते भुला, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पॉलिटिक्स के इनसाइक्लोपीडिया हैं तो राजस्थान में कांग्रेस पार्टी का भविष्य है सचिन पायलट, पूरे मामले पर जल्द दूर होना चाहिए गतिरोध’
26 Sep 2022
Read More »


नवरात्र के शुभ मौके पर गुलाम नबी आजाद ने किया अपनी नई पार्टी ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ का एलान: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस का साथ छोड़ने के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता गुलाम नबी आजाद ने किया अपनी नई पार्टी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी का एलान, कहा- ‘मैं अपनी पार्टी का ऐलान पहले करना चाहता था लेकिन नवरात्रि के शुभ अवसर पर मैं इस पार्टी का कर रहा हूं एलान, पार्टी की अपनी सोच होगी जो नहीं होगी किसी से प्रभावित, आजाद का मतलब होता है स्वतंत्र, नीचे से चुनाव होंगे और एक हाथ में ताकत नहीं रहेगी और जो हमारा संविधान होगा उसमें प्रावधान होगा पूर्ण लोकतंत्र के आधार पर, जम्मू कश्मीर की पार्टी का नाम रखना होता है मुश्किल, इसलिए हमने सोचा कि नाम ऐसा होना चाहिए जो सबकी समझ में आए, देश भर से हमें करीब डेढ़ हजार नाम मिले थे जिनमें कुछ उर्दू में कुछ हिंदी में थे, लेकिन मैं चाहता था, जैसा पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था जो उर्दू और हिंदी को समन्वय हो उसे कहते हैं हिंदुस्तानी’
26 Sep 2022
Read More »

जब नामांकन दाखिल करूंगा, तब देखना मुझे मिला है कितना समर्थन- राहुल से मुलाकात के बाद बोले थरूर: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, एक तरफ जहां कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बताए जा रहे हैं रेस से बाहर तो वहीं अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार शशि थरूर ने दिया बड़ा बयान, पलक्कड़ के पट्टामबी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सांसद शशि थरूर ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘जब मैं नामांकन पत्र दाखिल करूंगा तब आप देखिएगा मुझे मिला हैं कितना समर्थन, यदि मुझे अधिकांश राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन मिलता है तो मैं रहूंगा चुनाव मैदान में, देश के अलग-अलग हिस्सों से अनेक लोगों ने मुझसे चुनाव लड़ने का किया है अनुरोध, मैं चुनाव लड़ने का इच्छुक हूं लेकिन 30 सितंबर को नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख के बाद ही सबकुछ हो पाएगा स्पष्ट,’ कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए अधिसूचना हो चुकी है जारी, 30 सितंबर तक चलेगी नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है 8 अक्टूबर, 17 अक्टूबर को मतदान और 19 अक्टूबर को होगी मतों की गिनती
26 Sep 2022
Read More »

पार्टी में होना चाहिए अनुशासन- गहलोत से मुलाकात के बाद बोले खड़गे, माकन ने नहीं की मुलाकात- सूत्र: राजस्थान की सियासत में चल रहे सियासी ड्रामे से जुड़ा बड़ा अपडेट, गहलोत समर्थक लगभग 90 विधायकों की खुली बगावत के बाद पूरा ब्यौरा लेकर राजस्थान आए प्रवेक्षक अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे हुए दिल्ली के लिए रवाना, दोनों नेता दिल्ली पहुंच सोनिया गांधी को देंगे पुरे मामले की रिपोर्ट, जयपुर से रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने होटल मैरियट पहुंच खड़गे से की मुलाकात, सूत्रों का कहना हैं कि प्रदेश प्रभारी अजय माकन नहीं की सीएम गहलोत से मुलाकात, इसके पीछे विधायकों की अनुशासनहीनता बताई जा रही हैं बड़ी वजह, इसके बाद एयरपोर्ट पहुंचे खड़गे ने पत्रकारों से कहा- ‘मैंने दिल्ली जाने से पहले किया था अशोक गहलोत को फोन, सीएम ने कहा कि मैं खुद होटल आकर करता हूँ आपसे मुलाकात, यह केवल एक शिष्टाचार मुलाकात थी, हम दिल्ली पहुंचकर सोनिया गांधी को देंगे अपनी रिपोर्ट, जो आलाकमान का निर्णय होगा वो सभी को होगा मानना, पार्टी में अनुशासन के साथ साथ मजबूती और एकता होनी चाहिए, फिलहाल पार्टी में नहीं हैं कोई फूट, सभी लोग हैं एकजुट
26 Sep 2022
Read More »


