



Day: August 20, 2022




सुपौल में पैर न रखें आरसीपी, नहीं तो बुरा होगा अंजाम- नीतीश के खिलाफ बयानबाजी करने पर भड़के JDU नेता: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी करने पर आरसीपी सिंह पर भड़के जदयू के नेता, जेडीयू के जिलाध्यक्ष ने आरसीपी सिंह को सुपौल ना आने की दी धमकी, कहा कि अगर आरसीपी सुपौल में घुसते हैं तो उसका बुरा होगा अंजाम, सुपौल के सदर बाजार में बीते रोज शुक्रवार को जेडीयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, जिसमें जेडीयू कार्यकर्ताओं ने आरसीपी सिंह की नीतीश के खिलाफ की जा रही बयानबाजी का खुलकर किया विरोध, वहीं बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बोले पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव- सुपौल की धरती बिजेंद्र यादव की धरती है, यहां की जनता का प्यार मंत्री बिजेंद्र यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति है, अगर आरसीपी सिंह सुपौल आते हैं तो उन्हें इसका भुगतना होगा इसका अंजाम भी, हमारे मुख्यमंत्री ने आरसीपी सिंह को पहुंचाया फर्श से अर्श तक, बनाया पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, और वो धोखा देकर बन गए केंद्रीय मंत्री, और आज सीएम नीतीश कुमार के प्रति ही कर रहे हैं गलत बयानबाजी
20 Aug 2022
Read More »

कभी कांग्रेस में बोलती थी तूती, आज गहलोत के OSD तक नहीं उठाते दिवंगत पटेल के बेटे फैसल का फोन: दो साल पहले तक राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में अहमद पटेल के नाम की थी ऐसी धमक कि बड़े से बड़े नेता उनसे मिलने के लिए खड़े रहते थे लाइन लगाकर, यहां तक कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस आलाकमान के बीच कई बड़े सियासी मुद्दों को लेकर जाने कितनी ही बार अहमद पटेल ने निभाई सक्रिय भूमिका, लेकिन नवम्बर 2020 में कोरोना के चलते पटेल के गुजर जाने के बाद वक्त का पहिया घूमा ऐसा कि सीएम गहलोत तो क्या उनके OSD तक अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल का नहीं उठाते फोन, नौबत यहां तक आ गई कि फैसल पटेल को सीएम गहलोत के OSD शशिकांत शर्मा से ट्वीट के जरिए पूछना पड़ा कि आप मेरा फोन क्यों नहीं उठाते? फैसल पटेल ने आज सुबह एक ट्वीट किया जिसमें लिखा कि- ‘मुख्यमंत्री के ओएसडी शशिकांत शर्मा आप मेरा फोन क्यों नहीं उठाते? जबकि मेरे पिता के स्वर्गवास के बाद राजस्थान के गरीब अल्पसंख्यक लोग मुझे करते हैं लगातार फोन, वो अपने हो सकने वाले कामों को लेकर मुझसे रखते हैं उम्मीद,’ हालांकि, कुछ देर बाद ही फैसल पटेल ने अपना यह ट्वीट कर दिया डिलीट
20 Aug 2022
Read More »

पिंजरे में बंद तोता खुल गया है और अब उसके पंख भी हो गए हैं भगवा- CBI पर सिब्बल का बड़ा बयान: दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सहित कई जगहों पर की छापेमारी, इस छापेमारी के बाद से गरमाई हुई है दिल्ली की राजनीति, वहीं CBI की इस कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी नेता एवं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने दिया बड़ा बयान, कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के साल 2013 की एक टिप्पणी जिसमे कोर्ट ने CBI को पिंजरे में बंद तोता कहा था उसका जिक्र करते हुए साधा निशाना, बोले सिब्बल- ‘पिंजरे में बंद तोते को अब खोल दिया गया है और उसके पंख हो गए हैं भगवा, उसका मालिक जो कहता है वो तोता वही करता है,’ तो वहीं अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए बोले सिब्बल- ‘अब जब केजरीवाल का उदय हो रहा है, तो यह बीजेपी को अस्थिर करने का है समय,’ दरअसल साल 2013 में कोयला आवंटन मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस आरएम लोढ़ा ने ‘पिंजरे के तोते’ की कही थी बात
20 Aug 2022
Read More »


गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, पूनियां- राठौड़ सहित अन्य नेताओं को लिया हिरासत में: राजस्थान में बिगड़ती कानून वयस्थान एवं महिला अत्याचार को लेकर बीजेपी का हल्ला बोल, प्रदेश सरकार के खिलाफ आज भाजपा नेताओं ने शहीद स्मारक से सीएम आवास तक निकला पैदल मार्च, इस दौरान लगाए गए ‘कांग्रेस पार्टी शर्म करो शर्म करो के नारे’, लेकिन रास्ते में ही बीजेपी नेताओं को रोक लिया गया, सिविल लाइंस फाटक पर पुलिस ने बीजेपी नेताओं को रोका तो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, अरुण चतुर्वेदी, राज्यवर्धन राठौड़, राम लाल शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ बैठे धरने पर, इसके बाद पुलिस ने बीजेपी नेताओं से की समझाइश लेकिन वे सीएम आवास तक जाने को थे आतुर, इसके बाद भाजपा नेताओं ने एक के बाद एक दी अपनी गिरफ्तारी, सतीश पुनिया, गुलाबचंद कटारिया, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ,रामलाल शर्मा,अरुण चतुर्वेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, राठौड़ ने कहा- ‘न रुकेंगे, न झुकेंगे, दम है तेरे दमन में कितना, देखा है और देखेंगे…, ये गहलोत के जंगलराज के विरुद्ध है अगस्त क्रांति, जनता के जीवन और प्रदेश को बर्बाद करने वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे’
20 Aug 2022
Read More »


2-4 दिन में मुझे भी कर लिया जाएगा गिरफ्तार, अबकी बार आम चुनाव केजरीवाल VS मोदी होगा- सिसोदिया: दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर घमासान जारी, शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर हुई CBI की कार्रवाई के बाद आज मीडिया से मुखतिब होते हुए सिसोदिया ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ, सिसोदिया ने कहा- ‘अगर इनको शराब के घोटाले की चिंता होती तो यह लोग गुजरात में CBI का पूरा मुख्यालय करा देते शिफ्ट, जहां हर साल 10,000 करोड़ रुपए की एक्साइज होती है चोरी, इनको परेशानी अरविंद केजरीवाल से है क्योंकि पंजाब चुनाव के बाद उनको राष्ट्रीय विकल्प के तौर पर देख रही है जनता, अब दो चार दिनों में मुझे भी कर लिया जाएगा गिरफ्तार, हमारी आबकारी नीति थी अच्छी, अगर दिल्ली के उपराज्यपाल साहब ने 48 घंटे पहले उस नीति को हटाने की साजिश के तहत अपना फैसला नहीं बदला होता तो आज दिल्ली को 10,000 करोड़ रुपए का होता फायदा, बीजेपी के नेता करोड़ों रूपये के घोटाले की कर रहे हैं बात लेकिन CBI ने FIR में लिखा है कि सूत्रों के अनुसार 1 करोड़ रूपये का हुआ है घोटाला’
20 Aug 2022
Read More »


