



Day: August 14, 2022


योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान के भरतपुर से हुआ गिरफ्तार: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार, लखनऊ साईबर सेल ने रविवार को राजस्थान के भरतपुर से सरफराज नाम के व्यक्ति को किया गिरफ्तार, दो अगस्त की शाम को डायल 112 के सोशल मीडिया व्हाट्सएप नंबर पर शाहिद खान नाम के एक युवक की तरफ से आया था मैसेज, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की दी गई थी धमकी, प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, ऑपरेशन कमांडर सुभाष कुमार ने इसकी जानकारी दी संप्रेक्षण अधिकारी अंकिता दुबे को, इसके बाद से ही उत्तर प्रदेश पुलिस इस गंभीर मामले को लेकर हो गई थी काफी सक्रिय, जिस नंबर से संदेश आया था उस नंबर की पुलिस ने की तहकीकात, पुलिस ने कई टीमें गठित कर जुट गई उस नंबर की जांच-पड़ताल में, इस दौरान पता चला कि धमकी का मैसेज करने वाला छुपा बैठा है राजस्थान में, फिर दबिश डालकर सरफराज नाम के युवक को किया गया गिरफ्तार
14 Aug 2022
Read More »

बिहार में सत्ता परिवर्तन के सबसे बड़े रणनीतिकार लालू प्रसाद यादव कल लौट रहे पटना, शपथग्रहण में लेंगे भाग: बिहार में हुए सियासी परिवर्तन में बड़ी भूमिका निभाने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लौट रहे हैं बिहार, कल यानि 15 अगस्त को पटना पहुंचेंगे लालू प्रसाद यादव और नीतीश कैबिनेट के विस्तार समारोह में करेंगे शिरकत, 16 अगस्त को होगा महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, इसे लेकर महागठबंधन के सभी दलों की ओर से चल रही है तैयारी, बिहार के सत्ता परिवर्तन में लालू यादव की है अहम भूमिका, दिल्ली में रहते हुए लालू यादव ने इसकी जमीन तैयार करने में अदा किया था अहम रोल, आलालू के प्रयास से ही नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के साथ आने के लिए हुए थे राजी, इसलिए सभी दलों की ओर से लालू यादव को 16 अगस्त को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए किया गया था आग्रह, फिलहाल दिल्ली में बेटी मीसा भारती के आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं लालू प्रसाद, पिछले दिनों बीमार होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए भेज दिया था पटना से दिल्ली के एम्स अस्पताल
14 Aug 2022
Read More »



गहलोत जी के राज में दलित नहीं है सुरक्षित- बच्चे की पिटाई से हुई मौत पर डॉ किरोड़ी ने घेरा सरकार को: जालौर में प्रिंसिपल द्वारा दलित छात्र की पिटाई से हुई मौत के बाद गरमाई सियासत, मामले को लेकर भाजपा ने सीएम गहलोत पर बोला जुबानी हमला, बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल ने घटना की कड़े शब्दों में की निंदा, सांसद किरोड़ी मीणा ने ट्वीट कर लिखा- ‘जालौर जिले के सुराणा गांव के एक निजी स्कूल में दलित बच्चे द्वारा मटके से पानी पी लेने पर विकृत मानसिकता के संचालक की मारपीट से बच्चे की इलाज के दौरान हुई मौत, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए करनी चाहिए कार्रवाई, मुखिया जी के राज में सुरक्षित नहीं है दलित, दलितों पर ये अन्याय,अत्याचार कब तक होगा, मेरी मांग है इस कि घटना के दोषी पर करें सख्त कार्रवाई,’ वहीं सीएम गहलोत ने छात्र की मौत पर जताई संवेदना, मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की सीएम गहलोत ने, तो वहीं बिगड़े हालात के बीच और किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए 24 घंटे तक इंटरनेट कर दिया गया है सस्पेंड
14 Aug 2022
Read More »


