



Day: July 24, 2022



ईरानी ने खेड़ा, रमेश, डिसूजा और कांग्रेस को दिया लीगल नोटिस, लिखित में माफी व आरोप वापस लेने की मांग: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी को लेकर दिए बयानों के मामले में कथित तौर पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, जयराम रमेश, नेता डिसूजा के साथ-साथ कांग्रेस को भी भेजा कानूनी नोटिस, ईरानी ने की लिखित में बिना शर्त माफी मांगने और अपने आरोपों को तत्काल वापस लेने की मांग, शनिवार को ईरानी ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए किसी भी गलत काम का सबूत दिखानी की कही थी बात, जबकि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीसी कर स्मृति ईरानी पर लगाए थे गम्भीर आरोप, स्मृति की 18 साल की बेटी के नाम पर बार चलाए जाने का लगाया था आरोप, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- ‘हम मांग करते हैं कि पीएम तुरंत स्मृति ईरानी का लें इस्तीफा, ईरानी पर ये आरोप कोई दस्तावेज नहीं जिन्हें लिया गया आरटीआई से, स्मृति ईरानी की बेटी के द्वारा गोवा में चल रहे बार पर फर्जी लाइसेंस रखने का है आरोप और ये सब हुआ है गैरकानूनी तरीके से,’ इस पर शनिवार को ही स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के आरोप को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कर दिया था खारिज
24 Jul 2022
Read More »



अब भाजपा के इस राज्य में मचा सियासी संग्राम, बीजेपी विधायक ने अपने ही शिक्षा मंत्री पर लगाए गम्भीर आरोप: त्रिपुरा भाजपा के अंदर चल रही सियासी खींचतान खत्म होने का नहीं ले रही है नाम, इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ विधायक अरूण चंद भौमिक ने की अपने ही शिक्षा मंत्री रतनलाल नाथ को पद से हटाए जाने की मांग, यही नहीं नाथ के खिलाफ सीबीआई जांच की भी की है मांग, भौमिक ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री ने त्रिपुरा के शिक्षा तंत्र की रीढ़ को ही कर दिया है समाप्त, अरूण चंद भौमिक ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री के कारण ना तो शिक्षक और ना ही अधिकारी किसी की भी कोई रूचि सेवा में तो रह ही नहीं गई है, स्थानांतरण नीति और शिक्षा मंत्री के बेतुके फैसलों के कारण दक्षिण त्रिपुरा के स्कूल और कॉलेज बुनियादी शैक्षणिक परिवेश में पड़ा है इसका असर, समय-समय पर बिना जमीनी स्थिति का आकलन किए शिक्षकों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर किया जाता है तबादला, मैंने खुद मुख्यमंत्री से की है शिकायत, अगर सीएम ने नहीं सुनी और जरूरत पड़ी तो उनको राज्य मंत्रिमंडल से निष्कासित कराने के लिए मैं जाऊंगा दिल्ली तक
24 Jul 2022
Read More »


छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम चरम पर, सीएम बघेल को आलाकमान ने किया तलब, सिंहदेव भी पहुंचे दिल्ली: छत्तीसगढ़ में जारी सियासी खींचतान कर बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार की शाम अचानक हुए दिल्ली रवाना, सूत्रों की मानें तो टीएस सिंहदेव की नाराजगी के बाद उपजे हालात को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने किया तलब, टीएस सिंहदेव के पंचायत विभाग छोड़ने के बाद भूपेश बघेल का है यह पहला दिल्ली दौरा, हालांकि रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा- दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से होनी है मुलाकात, हिमाचल प्रदेश का चीफ ऑब्जर्वर बनाया है पार्टी ने तो उसकी भी होगी मीटिंग, वहीं सूत्रों की मानें तो नाराज टीएस सिंहदेव के भी दिल्ली जाने की है खबर, सिंहदेव भोपाल से दिल्ली के लिए हुए हैं रवाना, टीएस सिंहदेव ने 16 जुलाई की शाम पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से दे दिया था इस्तीफा, 18 जुलाई को टीएस सिंहदेव राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के बाद चले गए दिल्ली, वहां वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर लौट गए थे भोपाल, यहां तक की विधायक दल की बैठक और विधानसभा सत्र में भी शामिल नहीं हुए सिंहदेव
24 Jul 2022
Read More »


