Day: July 23, 2022

img 20220723 wa0253

संत विजयदास के निधन पर CM गहलोत ने जताया शोक, घटना की जांच सहित 5 लाख की सहायता के दिए निर्देश: भरतपुर के डीग क्षेत्र में आदिबद्री धाम में अवैध खनन के विरोध में संत विजयदास के आत्मदाह का मामला, बीती 20 जुलाई को संत विजयदास ने खुद को आग लगाकर किया था आत्मदाह का प्रयास, गंभीर रूप से झुलसे संत का दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार अलसुबह हुआ निधन, संत के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया शोक, सीएम ने ट्वीट कर कहा- संत श्री विजय बाबा का निधन है बेहद दुखद, हमने उन्हें बचाने के किए हरसंभव प्रयास एवं उन्हें उपलब्ध करवाईं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में दें स्थान, मुझे दुख है कि जब सरकार ने उनकी मांगों पर दे दी थी सैद्धांतिक सहमति, तो उन्हें किन परिस्थितियों में उठाना पड़ा यह दुर्भाग्यपूर्ण कदम, इस घटना की जांच प्रमुख शासन सचिव स्तर के अधिकारी से करवाने का लिया है निर्णय, साथ ही, श्री विजय बाबा के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी मुख्यमंत्री सहायता कोष से

Read More »
स्मृति के निशाने पर कांग्रेस

2024 लोकसभा चुनाव में दोबारा राहुल गांधी को भेजे अमेठी, फिर चटाउँगी धुल, ये मेरा वादा है- स्मृति ईरानी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी ज़ोइश ईरानी पर लगा फर्जी लाइसेंस से गोवा में ‘सिली सोल्स कैफे एंड बार’ चलाने का आरोप, कांग्रेस ने उठाए सवाल तो स्मृति ईरानी ने खोला मोर्चा, कहा- 2 अधेड़ उम्र के पुरुषों ने एक 18 साल की लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का किया है दुस्साहस, उस लड़की का दोष यह है कि उस लड़की की मां ने 2014 और 2019 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ लड़ा है चुनाव, उस लड़की का दोष यह है कि उसकी मां सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ करती है प्रेस कॉन्फ्रेंस, आज अपनी एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रवक्ता ने हंसते हुए जिस लड़की पर आक्रमण किया, वो राजनीति में नहीं है और एक साधारण कॉलेज स्टूडेंट के रूप में कर रही है अपना जीवन व्यतीत, कांग्रेस के नेताओं ने पेपर दिखाए लेकिन मैं पूछती हूँ कि उनमें मेरी बेटी का नाम कहां है, जिस गांधी परिवार के आदेश पर मेरी बेटी पर आरोप लगे उन्हें मैं देती हूँ चुनौती, 2024 लोकसभा चुनाव में दोबारा राहुल गांधी को भेजें अमेठी, फिर से चटाउँगी धुल

Read More »
मैडम राजे के निशाने पर गहलोत सरकार

संत की मौत की जिम्मेदार गहलोत सरकार, समय रहते चेती होती तो बच सकती थी जान- मैडम राजे: भरतपुर के डीग में अवैध खनन के विरोध में आत्मदाह करने वाले आदिबद्री धाम के संत विजयदास जी महाराज का हुआ निधन, संत के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना, कहा- ‘सबसे पहले तो मैं अवैध खनन के विरोध में आत्मदाह के बाद अपनी जान गंवाने वाले बाबा विजयदास जी महाराज के निधन पर जताना चाहती हूँ दुःख और उन्हें करती हूँ श्रद्धा सुमन अर्पित, जिस राज्य में संतों को आंदोलन करना पड़े, लोकहित की मांगों को मनवाने के लिए अपनी बलि देनी पड़े उस राज्य में इससे बड़ी अराजकता कोई हो ही नहीं सकती, हमारी सरकार ने 27 जनवरी, 2005 को बृज क्षेत्र में अवैध खनन पर लगाई थी रोक, लेकिन कांग्रेस सरकार में अवैध खनन फिर से शुरू हो गया, इसको रोकने के लिए संतों ने आवाज उठाई थी, जिसे सरकार समय रहते सुन लेती तो नहीं जाती आज एक संत की जान, संत की मौत की जिम्मेदार है कांग्रेस सरकार, इस मामले में जो भी दोषी है चाहे अफसर हो या राजनेता होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई’

Read More »
संत के निधन पर राठौड़ के निशाने पर गहलोत

संत का आत्मदाह करना गहलोत सरकार के माथे पर ऐसा कलंक है जो बनेगा इनके अंत का कारण- राठौड़: अवैध खनन के खिलाफ खुद को आग लगाने वाले संत विजयदास का शनिवार को हुआ निधन, शनिवार को अल सुबह करीब 2.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुआ निधन, संत के निधन पर बीजेपी ने खोला प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट कर लिखा- ‘हठधर्मी कांग्रेस सरकार के खिलाफ भरतपुर में प्रदर्शन करते हुए आत्मदाह को मजबूर हुए संत बाबा विजयदास के दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में निधन होने का समाचार अत्यन्त दुखद, संत का आत्मदाह करना गहलोत सरकार के माथे पर ऐसा कलंक है जो बनेगा सरकार के अंत का कारण, दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोनिया गांधी के समर्थन में दिल्ली दरबार में जी-हुजूरी करने में व्यस्त मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती संत से मिलने तक की नहीं मिली फुर्सत नहीं मिली, ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में दें स्थान, ॐ शांति’

Read More »