



Day: June 21, 2022


अग्निवीरों को सेवामुक्त होने पर सरकारी नौकरी की गारंटी देने का हरियाणा की खट्टर सरकार ने किया बड़ा एलान: अग्निपथ के जरिए अग्निवीरों की भर्ती को लेकर देशभर में जारी भारी बवाल के बीच हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किया बड़ा ऐलान, कहा- सेना से सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार देगी नौकरी की गारंटी, अग्निवीरों को 4 साल की सेवा के बाद हरियाणा सरकार की दी जाएगी नौकरी, मनोहर लाल खट्टर ने कहा- ‘जो लोग भी हरियाणा सरकार की नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें दी जाएगी गारंटी के साथ नौकरी, उन लोगों को ग्रुप सी कैडर में किया जाएगा शामिल, इसके अलावा हमारे पास पुलिस में भी नौकरियां हैं, जिसमें हम उनके लिए रख सकते हैं कोटा, खट्टर ने इससे पहले भारतीय सेना में अग्निवीर के तौर पर सेवाएं देने वाले लोगों को हम नौकरी में प्राथमिकता देने का किया था एलान, लेकिन अब नौकरी की गारंटी देने वाला ऐलान भावी अग्निवीरों के लिए साबित हो सकता है वरदान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा उन राज्यों में से एक हैं, जिन्होंने सबसे पहले अग्निवीरों को नौकरी में प्राथमिकता देने का किया था ऐलान
21 Jun 2022
Read More »

विधान परिषद में झटके के बाद अब उद्धव सरकार पर ही संकट, शिंदे सहित 14 शिवसेना विधायक पहुंचे गुजरात: पहले राज्यसभा और फिर विधान परिषद चुनाव में बीजेपी ने महाविकास अघाड़ी संगठन को दिया बड़ा झटका, पर्याप्त वोटों की कमी के बावजूद बीजेपी ने 10 में से 5 सीटें डाल ली अपनी झोली में, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस पर कुछ एक्शन ले पाते इससे पहले एक बड़ी खबर ने उड़ाई MVA गठबंधन की नींद, सूत्रों की मानें तो कल देर शाम हुए चुनाव के बाद से महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे और 13 अन्य विधायकों से नहीं हो पा रहा है शिवसेना का संपर्क, नतीजे आने के बाद बीती रात सभी विधायकों को बुलाया गया था सीएम उद्धव ठाकरे के आवास ‘वर्षा’ में, लेकिन इस बैठक से एकनाथ शिंदे और 13 अन्य विधायक थे गायब, विशेष सूत्रों की मानें तो शिवसेना के यह सभी विधायक पहुंच गए हैं गुजरात और सूरत में जमा लिए हैं डेरा, बताया जा रहा है कि पहले से नाराज एकनाथ शिंदे हैं भाजपा नेतृत्व के संपर्क में, जबकि बताया जा रहा है विधान परिषद चुनाव में तीन को कांग्रेसी विधायकों ने की थी क्रॉस वोटिंग, ऐसे में अब महाराष्ट्र में हो सकता है बीजेपी का बड़ा खेला
21 Jun 2022
Read More »

राहुल से चौथे दिन की पूछताछ हुई खत्म, करीब 40 घंटे की पूछताछ के बाद आज फिर ईडी के सामने होंगे पेश: नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से ईडी की चौथे दिन की पूछताछ हुई खत्म, चार दिनों में ईडी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कर ली है करीब 40 घण्टे की पूछताछ, लेकिन ये अभी भी है नाकाफी, इसी कारण प्रवर्तन निदेशालय ने राहुल को आज फिर बुलाया है पूछताछ के लिए, वहीं अपने नेता को मिले एक और समन को लेकर कांग्रेसी दिग्गजों ने बनाई रणनीति, कांग्रेसी दिग्गज राहुल गांधी के समर्थन और ED के विरोध में चल रहे अपने प्रदर्शन को रखेंगे जारी, वहीं सोमवार को कांग्रेस के 7 सदस्यीय दल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राहुल गांधी से ED द्वारा की जा रही पूछताछ एवं दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस नेताओं, सांसदों एवं मुख्यमंत्रियों से किए जा रहे बर्ताव को लेकर सौंपा ज्ञापन, साथ ही कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध में भी महामहिम को सौंपा ज्ञापन, वहीं अस्पताल से छुट्टी पा चुकीं सोनिया गांधी को डॉक्टरों द्वारा दी गई आराम की सलाह के बाद 23 जून को ईडी के सामने पेश होने पर संशय बरकरार
21 Jun 2022
Read More »


