Day: June 21, 2022

img 20220621 165129

उद्धव सरकार पर आए सियासी संकट में बगावत की स्क्रिप्ट लिखी है संजय राउत ने- चंद्रकांत पाटिल का दावा: महाराष्ट्र में शिवसेना विधायक और मंत्री एकनाथ शिंदे के बगावती तेवर के चलते उद्धव सरकार पर आया सियासी संकट, जिसके चलते गरमाई सूबे की सियासत, इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने किया बड़ा दावा, कहा- इस पूरी राजनीतिक घटनाक्रम की स्क्रिप्ट लिखी है सीएम उद्धव ठाकरे के खासमखास संजय राउत ने, संजय राउत के भड़काऊ बयानों से ही उनकी पार्टी में हुए हैं यह हालात, बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे जल्द ही अपने 35 बागी विधायकों के साथ कर सकते हैं एक नई शिवसेना पार्टी का गठन, शिंदे की बगावत और नाराजगी के पीछे सीएम उद्धव ठाकरे और पार्टी के अपनी हिंदुत्ववादी छवि को छोड़कर साफ्ट हिंदुत्व की ओर जाने को भी बताई जा रही है बड़ी वजह, इसके चलते काफी दिनों से विरोधी रुख अपनाए हुए थे एकनाथ शिंदे, हालांकि भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने यह भी कहा कि अभी कुछ भी कहना होगी जल्दबाजी, वर्तमान शिवसेना में सबसे शक्तिशाली नेता 58 वर्षीय एकनाथ शिंदे भी चल पड़े हैं छगन भुजबल और नारायण राणे की राह पर!

Read More »
महाराष्ट्र का सियासी संकट

महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच शिवसेना विधायक की पत्नी ने शिंदे के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने 26 विधायकों के साथ डाला सूरत में डेरा, वहीं शिवसेना विधायक नितिन देशमुख की पत्नी प्रांजलि देशमुख ने महाराष्ट्र पुलिस में एकनाथ शिंदे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, देशमुख की पत्नी ने शिकायत में कहा- ‘मेरे पति और शिंदे के बीच हुई थी नोकझोंक, जिसके बाद से ही नितिन हैं गायब और नहीं लग रहा उनका फोन,’ सूत्रों के अनुसार नितिन देशमुख हैं एकनाथ शिंदे के साथ, नितिन देशमुख फिलहाल ख़राब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में हैं भर्ती, सूरत के होटल में ठहरने के दौरान विधायक नितिन देशमुख को सीने में दर्द की हुई थी शिकायत, जिसके चलते उन्हें कराया गया अस्पताल में भर्ती, वहीं शिवसेना ने कहा- ‘हमारी पार्टी के नेताओं को मिल रही है जान से मारने की धमकी, जो कुछ भी हो रहा है उसके पीछे है बीजेपी का हाथ, ED के दबाव में चल रही है ये भागमभाग’

Read More »
कांग्रेस सांसदों-विधायकों को बुलाया दिल्ली

देशभर के कांग्रेस सांसदों-विधायकों को बुलाया दिल्ली, सोनिया गांधी की ED में पेशी के दौरान होगा महाप्रदर्शन: नेशनल हेराल्ड केस में हुई कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब और ज्यादा आएगा सियासत में उबाल, 23 जून को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के सामने होना है पेश, इससे पहले कांग्रेस ने देशभर के अपने सभी सांसदों एवं विधायकों को बुलाया गया है दिल्ली, सूत्रों के अनुसार अगर 23 जून को सोनिया ED के सामने होती हैं पेश तो कांग्रेस करेगी महाप्रदर्शन, इससे पार्टी को एक बार फिर एकजुटता दिखाने का मिलेगा मौका, हालांकि सियासी जानकारों का कहना है कि सोनिया गांधी अपने ख़राब स्वास्थ्य के चलते ED से मांग सकती है आगे की तारीख, सोमवार देर शाम सोनिया गांधी को मिली थी अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने फिलहाल सोनिया गांधी को घर पर ही आराम करने की दी है सलाह, कोविड जनित जटिलताओं के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थीं सोनिया गांधी

Read More »
सीएम गहलोत जयपुर में

सीएम गहलोत जयपुर में, पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत करने शाम 5 बजे होंगे जोधपुर रवाना: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में दिल्ली में पार्टी का प्रदर्शन जारी, AICC दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन, वहीं एकाएक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली से पहुंचे जयपुर, दोपहर 1.30 बजे सीएम गहलोत विशेष विमान से पहुंचे जयपुर, शाम 5 बजे सीएम गहलोत का जोधपुर जाने का कार्यक्रम है प्रस्तावित, जोधपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, इसके बाद रात 9 बजे सीएम गहलोत का वापस जयपुर लौटने का है कार्यक्रम, सूत्रों के अनुसार देर रात या बुधवार सुबह फिर दिल्ली के लिए होंगे रवाना और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में लेंगे भाग, 23 जून को सोनिया गांधी को ED के सामने होना है पेश, यही कारण है कि पार्टी ने देश के सभी सांसदों एवं विधायकों को बुलाया है दिल्ली, इसी बीच महाराष्ट्र में आए सियासी संकट की वजह से वहां के विधायक नहीं आएंगे दिल्ली

Read More »
उद्धव के नेतृत्व में आगे भी चलेगी सरकार- पवार

यह पहली बार नहीं जब हो रही है सरकार गिराने की कोशिश, उद्धव के नेतृत्व में आगे भी चलेगी सरकार- पवार: महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच NCP प्रमुख शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, शरद पवार ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा- ‘महाराष्ट्र में सरकार को गिराने का यह पहला मौका नहीं है, पिछले ढाई साल में बीजेपी कई बार कोशिश करने के बावजूद भी नहीं हो पाई कामयाब, महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में आगे भी चलेगी महाविकास अघाड़ी सरकार, यहाँ की स्थिति को देखते हुए मुझे भरोषा है की यहां निकलेगा कोई न कोई रास्ता, एकनाथ शिंदे ने कभी नहीं कहा की मुझे मुख्यमंत्री बनाया जाए, तीनों ही दलों के बीच है मजबूत बॉन्डिंग, एकनाथ शिंदे को क्या देना है क्या नहीं ये शिवसेना तय करेगी, जो भी फैसला शिवसेना करेगी उसके साथ NCP रहेगी,’ वहीं विधानपरिषद चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के सवाल पर बोले पवार- ‘इस तरह के चुनावों में होती रहती है क्रॉस वोटिंग लेकिन बावजूद इसके सरकार चलती रहती है’

Read More »
एक्शन में बीजेपी

महाराष्ट्र सरकार पर चाहिए संकट के बादल, एक्शन में बीजेपी, शाह-नड्डा-फडणवीस की अहम बैठक: महाराष्ट्र विधान परिषद् के चुनावी परिणाम सामने आने के बाद प्रदेश की महाविकास अघाड़ी सरकार पर चाहिए संकट के बादल, कभी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी रहे और कट्टर शिवसैनिक एकनाथ शिंदे ने 29 विधायकों के साथ डाला गुजरात के सूरत में डेरा, प्रदेश सरकार पर आए इस सियासी संकट का बीजेपी उठाना चाहती है पूरा लाभ, सूत्रों के अनुसार शिंदे हैं बीजेपी के संपर्क में एवं बीजेपी के सभी 105 विधायक आज शाम हो सकते हैं महाराष्ट्र से अहमदाबाद शिफ्ट, तो दिल्ली में भी भाजपा आलाकमान की अहम बैठक है जारी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं बैठक में मौजूद, महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन को लेकर चल रही है चर्चा, फडणवीस किसी भी कीमत पर हाथ में आई इस बाजी को नहीं गंवाना चाहते, वहीं शिवसेना के दो मंत्री एकनाथ शिंदे से बातचीत करने के लिए जा सकते हैं सूरत

Read More »
महाराष्ट्र सरकार पर सियासी संकट बरकरार

महाराष्ट्र सरकार पर सियासी संकट बरकरार, सीएम ठाकरे ने आवास पर बुलाई अहम बैठक, सूरत में शिंदे: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों के बाद महाविकास अघाड़ी सरकार पर छाए संकट के बादल, उद्धव ठाकरे सरकार में नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कई विधायकों के साथ गुजरात के सूरत में डाला डेरा, सूत्रों के अनुसार एकनाथ शिंदे के साथ करीब 29 विधायक हैं मौजूद, सभी विधायकों का फ़ोन भी आ रहा है नोट रिचेबल, वहीं सरकार पर संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे डैमेज कंट्रोल करने में जुटे, सीएम ठाकरे ने अपने सरकारी आवास पर बुलाई विधायकों की अहम बैठक, सीएम ठाकरे की बैठक में पहुंचने लगे कई विधायक, वहीं देर रात 8 बजे सीएम ठाकरे करेंगे NCP प्रमुख शरद पवार से मुलाकात, वहीं इस सियासी संकट को देखते हुए कांग्रेस भी आई हरकत में, MP के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कल जायेंगे महाराष्ट्र और कांग्रेसी विधायकों से करेंगे बात

Read More »
img 20220621 124050

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से ईडी की पांचवें दिन की पूछताछ जारी, कांग्रेसी दिग्गजों का AICC में जमावड़ा: ‘नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पांचवें दिन की पूछताछ जारी, चार दिनों की पूछताछ के बाद मंगलवार को फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पेश हुए राहुल गांधी, सीआरपीएफ जवानों की ‘‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा के साथ सुबह 11 बजकर करीब 15 मिनट पर मध्य दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी, केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय के आसपास पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भारी संख्या में किया गया है तैनात, इसके साथ ही दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत लागू है निषेधाज्ञा लागू भी, इससे पहले सोमवार को करीब 12 घंटे तक पूछताछ की गई थी राहुल गांधी से, तो वहीं पिछले सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन दिन ईडी के अधिकारियों ने लगभग 30 घंटे से अधिक समय तक की थी पूछताछ, वहीं कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं का दिल्ली में जारी है जमावड़ा

Read More »
img 20220621 122502

यशवंत सिन्हा ने टीएमसी के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के होंगे उम्मीदवार!: यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी को शुक्रिया कहते हुए आज सवेरे किया ट्वीट, लिखा- तृणमूल पार्टी में मिले मान औऱ सम्मान के लिए मैं ममता जी का हूं शुक्रगुजार, अब वो समय आ गया है जब बृहत राष्ट्रीय हित में मैं पार्टी से अलग होकर विपक्षी एकता के लिए करूं काम, मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे इस कदम को वो जरूर करेंगी स्वीकार,’ सूत्रों की मानें तो सिन्हा ने अपना इस्तीफा भेज दिया है पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को, यशवंत सिन्हा के इस ट्वीट के बाद सियासी अटकलों का बाजार हुआ गर्म, राजनीतिक गलियारों में चली चर्चा कि विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के लिए वो सिन्हा हो सकते हैं सर्वमान्य उम्मीदवार, सूत्रों के मुताबिक, आज होने वाली विपक्षी दलों की बैठक के बाद अगर उनके नाम पर बनती है आम सहमति, तो सिन्हा करेंगे एक औपचारिक बयान जारी

Read More »