



Day: June 21, 2022


64 वर्षीय द्रोपदी मुर्मू होंगी NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, बैठक के बाद नड्डा का बड़ा एलान: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, विपक्षी दलों के बाद अब सत्ताधारी NDA ने भी की अपने राष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा, NDA ने ट्राइबल एरिये से आने वाली द्रोपदी मुर्मू को घोषित किया अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, झारखण्ड की पूर्व राज्यपाल रह चुकी है द्रोपदी मुर्मू, ओडिशा सरकार में मंत्री भी रह चुकी है मुर्मू, बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेसवार्ता कर द्रोपदी मुर्मू के नाम का किया एलान, आदिवासी समाज से आती है मुर्मू
21 Jun 2022
Read More »



आनंदी बेन हो सकती है NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में लगेगी मुहर: राष्ट्रपति चुनाव के लिए सियासी हलचल हुई तेज, विपक्ष के बाद अब कभी भी NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम की हो सकती है घोषणा, इसी सिलसिले में दिल्ली में बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक हुई शुरू, इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता हैं बैठक में शामिल, सूत्रों के अनुसार बीजेपी उत्तरप्रदेश की राज्यपाल एवं पीएम मोदी की करीबी नेता आनंदी बेन पटेल के नाम पर खेल सकती है दांव, महिला के साथ साथ पटेल का गुजरात से है संबंध, ऐसे में आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी खेल सकती है उनके नाम पर दांव, बीजेपी की मीटिंग से पहले नड्डा कर चुके हैं NDA गठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात, वहीं विपक्ष ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए सर्वसम्मति से यशवंत सिन्हा के नाम का किया है समर्थन
21 Jun 2022
Read More »

शिंदे ने उद्धव के सामने बीजेपी के साथ आने की रखी शर्त, तो क्या टूटेगा महाविकास अघाड़ी गठबंधन?: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बगावत करने वाले एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान- ‘मेरा मुख्यमंत्री बनने का नहीं है कोई प्लान, वहीं शिवसेना छोड़ने की भी नहीं है कोई मंशा लेकिन बीजेपी से करेंगे गठबंधन तो नहीं टूटेगी पार्टी,’ बताया जा रहा है कि बागी शिवसेना नेता ने सीएम उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे से फोन पर की लंबी बात, दोनों नेताओं के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक हुई बातचीत, समझौते के लिए ठाकरे के दूत बन कर गए नार्वेकर ने शिंदे की कराई उद्धव से फोन पर बात, वहीं शिंदे ने सीएम ठाकरे से अपना रूख साफ़ करने की कही बात, उद्धव ने शिंदे से महाराष्ट्र आकर बातचीत करने की कही बात, सूत्रों के अनुसार 32 विधायक बताये जा रहे हैं शिंदे के साथ जिसमें 30 शिवसेना के और दो निर्दलीय विधायक सूरत के होटल में मौजूद, अब सबकी निगाहें टिकी हैं उद्धव ठाकरे के अगले कदम पर, क्या महाराष्ट्र में टूटेगा MVA गठबंधन?
21 Jun 2022
Read More »




बागी विधायकों से मिलने सूरत पहुंचे शिवसेना नेताओं को पुलिस ने रोका, होटल में जाने की नहीं मिली इजाजत: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, शिवसेना से नाराज एकनाथ शिंदे 29 विधायकों के साथ सूरत के एक होटल में हैं मौजूद, बागी विधायकों को मानाने गुजरात पहुंचे शिवसेना नेता मिलिंद नार्वेकर एवं रवि पाठक को गुजरात पुलिस ने होटल में जाने से रोका, दोनों ही दिग्गज एकनाथ शिंदे के पास पहुंचे हैं पार्टी का संदेश लेकर, फिलहाल दोनों ही नेताओं को नहीं मिली है होटल में जाने की अनुमति, इसके साथ ही महाराष्ट्र पुलिस भी है गुजरात में मौजूद, बागी नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ दायर याचिका को लेकर महाराष्ट्र पुलिस पहुंची है गुजरात, वहीं शिवसेना ने एकनाथ शिंदे के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें विधायक दल के नेता के पद से किया निलंबित तो बोले शिंदे- ‘हम हैं बालासाहेब ठाकरे के सच्चे शिवसैनिक’
21 Jun 2022
Read More »


