



Day: June 19, 2022



अग्निवीरों को बीजेपी कार्यालय में मिलेगी सुरक्षा गार्ड की नौकरी- बयान देकर चहुंओर से घिरे विजयवर्गीय: केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को लिया निशाने पर, दरअसल विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, वीडियो में विजयवर्गीय कहते हैं कि ‘पार्टी कार्यालय में सुरक्षा बनाए ररखने में अग्निवीरों को दी जाएगी प्राथमिकता, जब एक अग्निवीर को मिलिट्री की ट्रेनिंग की जाएगी और जब वो 4 साल बाद नौकरी छोड़ेंगे तो उन्हें मिलेंगे 11 लाख रुपये, अगर मैं भाजपा कार्यालय की सुरक्षा के लिए करना चाहता हूं नियुक्ति तो मैं दूंगा अग्निवीरों को प्राथमिकता,’ अग्निवीरों को भाजपा कार्यालय की सुरक्षा में तैनात करने की बात पर मचा बवाल, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा- भाजपा के वरिष्ठ नेता ने देश के युवाओं और सेना के जवानों का किया है अपमान, हमारे देश के युवा दिन-रात मेहनत करके फ़ौज में जाकर पूरा जीवन करना चाहते हैं देश की सेवा नहीं कि वो BJP के दफ़्तर के बाहर लगना चाहते हैं गार्ड
19 Jun 2022
Read More »

महाराष्ट्र के जस्टिस एमएस शिन्दे होंगे राजस्थान के नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति कोविंद ने दी मंजूरी: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की देश के 5 राज्यों के हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति, इसी कड़ी में राजस्थान हाईकोर्ट में भी की गई है नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति, बॉम्बे हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस एस एस शिन्दे को बनाया गया है राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश, केन्द्र सरकार द्वारा कॉलेजियम की सिफारिश को मंजूरी दिये जाने के बाद राष्ट्रपति भवन ने किए आदेश जारी, सीजेआई एन वी रमन्ना की अध्यक्षता में 17 मई को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में की गई थी इन 5 मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की सिफारिश, जस्टिस शिन्दे वर्तमान में बॉम्बे हाईकोर्ट में वरिष्ठता क्रम पर हैं तीसरे नंबर पर, जस्टिस अकील कुरैशी की सेवानिवृति के बाद से ही राजस्थान में जस्टिस एम एम श्रीवास्तव को बनाया हुआ है कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, हालांकि बहुत कम समय के लिए ही रह पाएगा जस्टिस शिन्दे का कार्यकाल, क्योंकि आगामी 1 अगस्त 2022 को ही सेवानिवृत हो रहे हैं जस्टिस शिंदे
19 Jun 2022
Read More »


गहलोत मंत्रिमंडल के मंत्रियों को कड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच जाना चाहिए हेलमेट पहनकर- राठौड़ का बड़ा तंज: गहलोत सरकार में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के बयान पर गरमाई हुई है सियासत, धारीवाल के बयान पर प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने ली चुटकी, कहा- ‘मेरे मित्र यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल जी के साहस को करता हूं सलाम, जिन्होंने शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के बहाने कांग्रेस हाईकमान को सुनाई खरी-खोटी, गहलोत मंत्रिमंडल में अंतर्विरोध है चरम पर और अब मंत्रियों को पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बीच हेलमेट पहन कर जाना चाहिए बाहर, क्योंकि न जाने कब क्या हो जाए,’ दरअसल कांग्रेस में दो बार हारे नेताओं को तीसरी बार टिकट नहीं देने के फार्मूले को लेकर धारीवाल ने उठाए थे सवाल, धारीवाल ने कहा था- संगठन स्तर पर फैसले करने वाले ही उस पर कायम नहीं रहे तो फिर वो हमसे क्या उम्मीद करे? पहले भी पाबंदी लगाई थी कि 2 बार के हारे व्यक्ति को तीसरी बार नहीं देंगे टिकट, लेकिन बीकानेर की बारी आई तो बीडी कल्लाजी जो दो बार हारे हुए थे उन्हें तीसरी बार दे दिया टिकट, फिर उन्हें क्यो दे दिया?
19 Jun 2022
Read More »

अग्निपथ के विरोध में जंतर मंतर पर कांग्रेस का सत्याग्रह, प्रियंका, पायलट, तिवारी सहित कई दिग्गज रहे मौजूद: सैनिक भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध कर रहे युवाओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर पर किया ‘सत्याग्रह’, जिसके चलते जंतर मंतर पर पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को किया गया तैनात, कांग्रेस के कई सांसद, उसकी कार्य समिति के सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी लरहे हैं सत्याग्रह’ में हिस्सा, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अन्य नेताओं का साथ विरोध जताने पहुंची जंतर मंतर, राजस्थान के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, दीपेंद्र हुड्डा सहित कई दिग्गज भी रहे मौजूद, इस दौरान प्रियंका ने कहा- देश की सेवा करने के लिए पूरे जीवन भर सेना में भर्ती होना चाहते हैं, ये जो भी हो रहा है, गलत हो रहा है, केंद्र सरकार को तुरंत इस योजना को लेना चाहिए वापस
19 Jun 2022
Read More »




