Day: June 5, 2022

img 20220605 214734

एक नोटबुक में कर लो नोट, कांग्रेस सरकार के एक एक अत्याचार का ब्याज सहित लेंगे बदला- अजय सिंह किलक: दिग्गज बीजेपी नेता और डेगाना के पूर्व विधायक अजय सिंह किलक ने सत्ताधारी कांग्रेस पर बोला जमकर हमला
डेगाना में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए किलक ने कहा- अभी है कांग्रेस का राज और इस राज में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर किया जा रहा है अत्याचार, राजस्थान सरकार के पास अब महज बचा है सवा साल, इसके बाद जो समय आएगा वो होगा हमारे कार्यकर्ताओं का, भाजपा के सभी कार्यकर्ता एक साथ एकजुट हो जाएं और एक नोट बुक में कर लो नोट, हम पर जो अत्याचार हुए हैं, जो हुआ है अन्याय, उनका एक-एक करके ब्याज समेत लेंगे बदला, कांग्रेस हमला जारी रखते हुए किलक ने आगे कहा- राजस्थान में है गुंडाराज और करप्शन का बोलबाला, हर जगह चल रही है कमीशनखोरी खोरी, रिश्वत के बिना कोई काम नहीं होता है राजस्थान में, अब तो हालात यह हो गए हैं कि विकास नहीं आएगा दूरबीन से भी नजर, राजस्थान सरकार के खिलाफ कोई बोलता है तो उसके खिलाफ दर्ज करवा दी जाती FIR

Read More »
img 20220605 181419

इस्लाम को लेकर टिप्पणी करना भारी पड़ा बीजेपी नेताओं को, नूपुर शर्मा और जिंदल को बाहर निकाला पार्टी ने: इस्लाम पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर बीजेपी ने की बड़ी कार्रवाई, दोनों ही नेताओं को ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से कर दिया गया है निलंबित, नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिया था विवादित बयान, वहीं बीजेपी के मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल पर भी पार्टी ने की कार्रवाई, इससे पहले पार्टी ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि- बीजेपी ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती है जो किसी की धार्मिक भावनाओं को पहुंचाते हैं ठेस, इस दौरान पार्टी ने अपने बयान में सीधे तौर पर नूपुर शर्मा का नहीं किया था जिक्र, लेकिन इसके थोड़ी देर बाद ही पार्टी ने नूपुर को निलंबित करने का भी प्रपत्र कर दिया जारी, वहीं नवीन जिंदल ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाली लिखी थी बातें, इसलिए पार्टी ने तत्काल प्रभाव से जिंदल को निष्कासित करने का किया एलान

Read More »
img 20220605 141349

कांग्रेस के बाद अब बीजेपी विधायकों की बाड़ाबंदी, कल से जामडोली स्थित एक रिसोर्ट में रहेंगे 10 जून तक: राजस्थान की 4 सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव की तेज हुई सियासी हलचलें, उदयपुर के ताज अरावली में हुई कांग्रेस और समर्थित विधायकों की बाड़ेबंदी के बाद अब बीजेपी विधायकों भी जाएंगे बाड़ाबंदी में, प्रशिक्षण शिविर के नाम पर बीजेपी भी सोमवार से करेगी अपने विधायकों की बाड़ाबंदी, कल दोपहर 2 बजे भाजपा से जुड़े सभी विधायक एकत्रित होंगे प्रदेश मुख्यालय में, उसके बाद शाम 5 बजे वहां से आगरा रोड में जामडोली स्थित एक होटल रिसॉर्ट में पहुंचेंगे, हालांकि रिसोर्ट के नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया, प्रदेश नेतृत्व ने सभी बीजेपी विधायकों को रविवार रात तक जयपुर पहुंचने के दिए हैं निर्देश, सोमवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया समेत कुछ प्रमुख नेता प्रदेश भाजपा कार्यालय में संबोधित करेंगे सभी विधायकों को, उसके बाद वहीं से ही वे जामडोली स्थित एक होटल रिसोर्ट के लिए हो जाएंगे रवाना, चूंकि राज्यसभा के लिए 10 जून को होगा मतदान, ऐसे में 10 जून तक बीजेपी विधायक भी रहेंगे बाड़ाबंदी में

Read More »
768 512 15476459 333 15476459 1654396938660

चल गया सियासी ‘जादू’, मान गए सभी नाराज विधायक, राठौर फिर बने सूत्रधार, अब बाड़ाबंदी में जा रहे सब साथ: राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले नाराज चल रहे 6 कांग्रेसी विधायकों पर चला सियासत के जादूगर का जादू, शनिवार देर रात नाराज चल रहे सभी 6 विधायक पहुंचे सीएमआर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की सभी ने मुलाकात, सीएम गहलोत के हनुमान माने जाने वाले RTDC के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर बने सूत्रधार, कांग्रेस के नाराज विधायकों में बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए संदीप यादव, राजेंद्र गुढ़ा लाखन मीणा, वाजिब अली, गिर्राज सिंह मलिंगा और विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा भी रहे साथ, सूत्रों की मानें तो नाराज विधायकों ने सीएम गहलोत को बताई अपनी अपनी पीड़ा और सीएम ने सभी पीड़ाओं का कर दिया इलाज, कहा जा रहा है इसके बाद सभी की दूर हो गई नाराजगी अब उदयपुर की बाड़ाबंदी में जाएंगे सभी साथ, वैसे अपनी बात मनवाने का यह आखिरी मौका था इन विधायकों के पास

Read More »
images (7)

प्रदेश सरकार को है सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता, बेटियों की अस्मत की नहीं– सीएम गहलोत पर राजे‘वार’: राजस्थान में लगातार बढ़ते महिला अपराध को लेकर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर विपक्ष हमलावर, राजधानी जयपुर के आमेर में 9 साल की एक बच्ची का शव उसके घर से कुछ ही दूर पर खंडहर में नग्न अवस्था में पड़ा मिला, पुलिस के अनुसार बच्ची की गला रेतकर की गई हत्या, अब इस मामले को लेकर सूबे की पूर्व मुख्य्मंत्री वसुंधरा राजे ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना, ट्वीट कर लिखा–‘राजस्थान में बच्चियों के खिलाफ बढ़ रही जघन्य अपराध की घटनाओं को लेकर हूं चिंतित, क्योंकि आमेर में 9 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कांग्रेस सरकार को सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने की है चिंता, बेटियों की अस्मत की नहीं, राज्य सरकार ने अपनी पुलिस फोर्स विधायकों पर नजर रखने और बाड़े की देख-रेख में लगा दी है, इसलिए राजस्थान की कानून व्यवस्था हो चुकी है पूरी तरह चौपट’

Read More »