



Day: May 29, 2022


मुसेवाला की हत्या के लिए भगवंत मान और केजरीवाल जिम्मेदार, 302 में दर्ज किया जाए मुकदमा- बीजेपी: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब की भगवंत मान सरकार आई विपक्ष के निशाने पर, बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने की मांग, मूसेवाला की हत्या के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कर्तव्यों की लापरवाही का मामला दर्ज किए जाने की मांग, सिरसा ने मूसेवाला की मौत के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की भी की है मांग, सिरसा ने कहा कि ‘हम पंजाब सरकार को पंजाब की स्थिति पर ध्यान देने की देते रहे हैं चेतावनी, मैं भगवंत मान के खिलाफ मुख्यमंत्री पद के अपने कर्तव्यों की लापरवाही के लिए FIR दर्ज करने की करता हूं मांग, जिससे सिद्धू मूसेवाला की चली गई है जान, अरविंद केजरीवाल के साथ भगवंत मान पर धारा 302 (भारतीय दंड संहिता की) के तहत किया जाना चाहिए मामला दर्ज, वहीं सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया ट्वीट, लिखा- मूसेवाला की हत्या में शामिल किसी शख्श को बक्शा नहीं जाएगा
29 May 2022
Read More »

कांग्रेस ने भी जारी की राज्यसभा प्रत्याशियों की पहली सूची, राजस्थान से तीनों सीटों पर बाहरी उम्मीदवार: बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी जारी की राज्यसभा प्रत्याशियों की पहली सूची, जिसमें 7 राज्यों के 10 प्रत्याशियो के नामों पर लगी मुहर, राजस्थान की तीनों ही सीटों पर बाहरी नेताओं को बनाया गया है उम्मीदवार, ऐसे में प्रदेश के कर्मठ कार्यकर्ताओं को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस ने राजस्थान से रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को बनाया प्रत्याशी, वहीं प्रदेश प्रभारी अजय माकन को हरियाणा से भेजा जाएगा राज्यसभा, वहीं जयराम रमेश कर्नाटक से तो पी चिदंबरम तमिलनाडु से जाएंगे राज्यसभा, इसी प्रकार राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को छत्तीसगढ़ से बनाया गया है राज्यसभा प्रत्याशी, तो विवेक तन्खा दुबारा मध्यप्रदेश से जाएंगे राज्यसभा, वहीं पहली सूची में गुलाम नबी आजाद का नाम नहीं आना भी बना सियासी गलियारों की सुर्खियां
29 May 2022
Read More »

लगता है दुल्हन को लेकर अभी भी जुनून जारी है ओवैसी का- प्रियंका का AIMIM प्रमुख पर सॉलिड पलटवार: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दुल्हन वाले बयान पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का जबरदस्त पलटवार, प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा- असदुद्दीन ओवैसी का दुल्हनों के प्रति जुनून अभी भी है जारी, पहले मुगल पत्नियों के साथ और अब भिवंडी में, जब वर्चुअल स्पेस में बुली बाई और सुली डील्स जैसी ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की नीलामी हो रही थी तब गायब थे हैदराबाद के सांसद, महिलाओं को लेकर ओवैसी की मानसिकता बीजेपी से नहीं अलग, शनिवार को महाराष्ट्र के भिवंडी में एक रैली को संबोधित करते हुए असद्दुदीन ओवैसी ने साधा था निशाना, एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना पर एक साथ साधा था निशाना, ओवैसी ने कहा था- शिवसेना और बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए विधानसभा चुनाव में AIMIM को वोट देने के लिए कहा था NCP ने, लेकिन चुनाव के बाद एनसीपी ने शिवसेना से कर लिया निकाह, अब मुझे नहीं पता कि तीनों पार्टियों में दुल्हन कौन है
29 May 2022
Read More »

बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट हुई जारी, राजस्थान से घनश्याम तिवाड़ी जाएंगे उच्च सदन: आगामी 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए बीजेपी की 16 उम्मीदवारों की पहली सूची हुई जारी, राजस्थान से वयोवृद्ध नेता घनश्याम तिवाड़ी को उतारा भाजपा ने, लम्बे समय से हाशिए पर चल रहे 75 वर्षीय तिवाड़ी को राज्यसभा भेजकर बीजेपी ने खेला ब्राह्मण कार्ड, वहीं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से तो पीयूष गोयल को महाराष्ट्र से भेजा जा रहा उच्च सदन में, इस तरह 8 राज्यों के कुल 16 प्रत्याशियों की सूची बीजेपी ने की जारी, सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश से 6 नामों पर लगाई आलाकमान ने मुहर
29 May 2022
Read More »

पंजाबी गायक-कांग्रेस प्रत्याशी रहे सिद्धू मुसेवाला की गोली मारकर हत्या, मान सरकार ने ली थी सुरक्षा वापस: पंजाब से निकलकर आ रही बड़ी खबर, पंजाबी गायक और कांग्रेस से विधानसभा चुनाव प्रत्याशी सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, मूसेवाला पर मानसा के जवाहरके गांव के पास हुई थी फायरिंग, घटना के बाद मूसेवाला को गंभीर हालत में मानसा के अस्पताल में कराया गया था भर्ती, जहां डॉक्टरों ने कर दी सिद्धू की मौत की पुष्टि, घटना में मूसेवाला के साथ रहे दो अन्य लोग बताए जा रहे हैं गंभीर घायल, मूसेवाला को गैंगस्टरों से लगातार मिल रही थी धमकियां, इसके बावजूद पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए एक दिन पहले ही मूसेवाला समेत 424 लोगों की सुरक्षा वापस ली थी, ऐसे में अब भगवंत मान सरकार पर सवाल उठने हैं तय, सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था विधानसभा का चुनाव, मानसा से आप उम्मीदवार विजय सिंगला ने 63,000 मतों के भारी अंतर से हराया था मुसेवाला को, विजय सिंगला को हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर भिजवाया है जेल
29 May 2022
Read More »


अचानक बिगड़ी आजम खान की तबियत, सांस लेने में तकलीफ के बाद देर रात 3 बजे अस्पताल में हुए भर्ती: समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री आजम खान की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है आजम खान को, पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सांस लेने में तकलीफ है आजम खान, अस्पताल में डॉक्टरों ने कराई हैं कई जांचें, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है आजम का इलाज, 27 महीने के लंबे समय के बाद जेल से छूटे आजम खान की तबीयत शनिवार देर रात हो गई थी खराब, इसके बाद परिवार के सदस्य दिल्ली लेकर आ गए आजम खान को, देर रात करीब 3:00 बजे दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था आजम खान को, जानकारों की मानें तो जेल से छूटने के बाद कई बीमारियों से जूझ रहे हैं आजम खान
29 May 2022
Read More »


75 लोकसभा सीटों का लक्ष्य लेकर अभी से बढ़ेंगे आगे- भाजपा कार्यसमिति की बैठक में बोले सीएम योगी: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव जीत हासिल करने के बाद अब बीजेपी का मुख्य फोकस है आगामी लोकसभा चुनाव पर, पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेई कन्वेंशन सेंटर में दीप जलाकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का हुआ आयोजन, इस मौके पर बोले सीएम योगी–‘हमें 2024 के लिए करनी है अभी से तैयारी, उत्तर प्रदेश की 75 लोकसभा सीटों का लक्ष्य लेकर अभी से बढ़ेंगे हम आगे, यह कार्य समिति 2024 के संकल्पों को करेगी पूरा, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर हमें घर-घर जाना होगा, हाल ही में भाजपा ने तमाम मिथकों को तोड़कर प्रदेश में बनाई है दुबारा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नये भारत के लिए भाजपा सरकार बढ़ चुकी है आगे’
29 May 2022
Read More »


