Day: May 26, 2022

img 20220526 wa0209

बनारस की ज्ञानव्यापी के बाद अब अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में शिवलिंग होने का दावा: ज्ञानव्यापी, ताजमहल, कुतुबमीनार के बाद अब अजमेर की प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में भी हिन्दू मंदिर के प्रतीक चिन्ह होने को लेकर उठने लगे सवाल, दिल्ली में महाराणा प्रताप सेना के अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने की जांच की मांग, बनारस की ज्ञानवापी मस्जिद में कथित शिवलिंग मिलने के बाद अब परमार ने अजमेर शरीफ की दरगाह में भी शिवलिंग होने का किया जा रहा दावा, राज्यवर्धन सिंह परमार ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में भी शिवालय होने का दावा करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्र सरकार को लिखा पत्र और मामले में जांच कराने की मांग की, इसे लेकर अजमेर दरगाह के खादिमों की संस्था के तमाम पदाधिकारियों ने दर्ज कराया विरोध दर्ज, खादिमों के कहा- इस तरह के बयान से देश-दुनिया में ख्वाजा साहब के चाहने वालों की आस्था को पहुंची है ठेस, ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में सदियों से आते रहते हैं हर मजहब के लोग

Read More »
img 20220526 wa0203

जलालत भरे मंत्रीपद से मुझे करो मुक्त, कुलदीप रांका को दे दो सभी विभागों का चार्ज- चांदना का बड़ा बयान: राजस्थान की गहलोत सरकार में एक के बाद एक विधायक और मंत्रियों द्वारा ब्यूरोक्रेसी पर बड़े हमले जारी, हाल ही में गणेश घोघरा, राजेन्द्र बिधूड़ी, धीरज गुर्जर और संयम लोढ़ा के ब्यूरोक्रेसी को लेकर बड़े बयान आ चुके हैं सामने, अब इसी कड़ी में जुड़ा एक और युवा नेता का नाम, गहलोत सरकार में खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अशोक चांदना ने दिया बड़ा बयान, वो भी सीधे मुख्यमंत्री के प्रमुख शासन सचिव के खिलाफ दिया बड़ा बयान, ट्वीट कर सीएम गहलोत को लिखा- माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे है व्यक्तिगत अनुरोध, की मुझे इस ज़लालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर, मेरे सभी विभागों का चार्ज दे दिया जाए श्री कुलदीप रांका जी को, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के हैं मंत्री, धन्यवाद,’ अब चांदना के इस ट्वीट को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में हो रही जबरदस्त चर्चा

Read More »
img 20220526 wa0199

पंजाब सरकार ने भ्रष्ट मंत्री को भिजवाया जेल, यहां भी है एक अत्यंत भ्रष्ट मंत्री- भरत सिंह ने लिखा गहलोत को पत्र: पूर्व मंत्री व कांग्रेस के विधायक भरत सिंह ने एक बार फिर बिना नाम लिए प्रमोद जैन भाया पर बोला हमला, भरत सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री को फिर लिखा पत्र, लिखा- पंजाब सरकार ने एक भ्रष्ट मंत्री को बर्खास्त कर भिजवाया है जेल, यह देश में घटित एक बड़ी घटना है, जनता के बीच गया है इसका अच्छा संदेश, प्रदेश सरकार में भी एक मंत्री है अत्यंत भ्रष्ट, ACB में इस भ्रष्ट मंत्री के खिलाफ जांच है विचाराधीन, आपसे अनुरोध है कि प्राथमिकता से इसकी जांच पूरी करवाई जाए, इस विषय पर मैंने ACB के महानिदेशक बीएल सोनी को भी लिखा है पत्र, कांग्रेस पार्टी के मुखिया के रूप में आपसे निवेदन करता हूं कि इस भ्रष्ट मंत्री के खिलाफ की जाए सख्त कार्रवाई, प्रदेश में ACB कर रही है बहुत अच्छा कार्य, बड़ी संख्या में भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि पकड़े जा रहे हैं भ्रष्ट आचरण करते, यह आवश्यक है कि राजनीतिक पार्टियां उन जनप्रतिनिधियों को करे पार्टी से बर्खास्त

Read More »
img 20220526 wa0191

CM गहलोत में थोड़ी सी भी ईमानदारी है तो धारीवाल के होटल पर तुरन्त बुलडोजर चलाकर गिराए- मदन दिलावर: भाजपा के प्रदेश महामंत्री व रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ गहलोत सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर उठाए सवाल, विधायक दिलावर ने वीडियो बयान जारी कर कहा- कांग्रेस सरकार भ्रष्ट लोगों की है हितेषी, यदि गरीब लोग कोई 5-10 मीटर की जमीन भी कब्जा कर लेते हैं, तो उसे बुलडोजर भेज कर गिरा देते हैं, लेकिन शांति धारीवाल के पास आकर रुक जाता है इनका कानून, यदि सीएम गहलोत में थोड़ी सी भी इमानदारी है, तो शांति धारीवाल के अवैध होटल को गिराए तुरंत बुलडोजर चलाकर, एक तरफ सीएम गहलोत भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की करते हैं बात, लेकिन सरकार के मंत्री ही डूबे हैं भ्रष्टाचार में, सबसे बड़े तो उनके खुद के मित्र UDH मंत्री शांति धारीवाल ही हैं, जिन्होंने कोटा शहर में कई सालों से जमीन पर कब्जा करके बनवाया हुआ है होटल, आज तक उसका पट्टा नहीं है, और अब अपनी झेंप मिटाने के लिए स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत पट्टा लेने का किया है आवेदन

Read More »
img 20220526 192626

सरकारी कर्मचारियों के GPF को लेकर सीएम गहलोत ने अभिदान की मासिक कटौती के दिए आदेश: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त राज्य कर्मचारियों के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) अभिदान की मासिक कटौती प्रारंभ करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1 अप्रैल 2022 से जीपीएफ के अभिदान की मासिक कटौती की जाएगी प्रारम्भ, माह अप्रैल 2022 की कटौती भी माह मई 2022 के वेतन बिलों से ही की जाएगी, इससे पहले सीएम गहलोत ने गत बजट में 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त राज्य कर्मचारियों के लिए की थी पूर्व पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की घोषणा, इसी क्रम में अब 1 जनवरी, 2004 और उसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए राजस्थान गवर्नमेंट सर्वेंट्स जनरल प्रोविडेंट फंड रूल्स, 2021 के प्रावधान लागू करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री की और से दी गई है स्वीकृति, इसके साथ ही सीएम गहलोत ने स्वयंसेवी संस्थाओं को सहायता अनुदान प्रदान करने के लिए बदलाव के आदेश भी कर दिए हैं जारी

Read More »
img 20220526 wa0150

केसी वेणुगोपाल और अजय माकन फिर आएंगे जयपुर, सीएम गहलोत से चर्चा के बाद लगेगी नामों पर मुहर: राजस्थान की 4 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन आएंगे जयपुर, अगले एक-दो दिन में ही आंएगे जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा के बाद लिया जाएगा निर्णय, राज्यसभा के तीन प्रत्याशियों के नामों को लेकर होगा निर्णय, वहीं नव संकल्प शिविर के दौरान लिए गए फैसलों पर भी सीएम गहलोत से हो सकती है चर्चा, हाल ही में कपिल सिब्बल और उससे पहले कई दिग्गजों द्वारा पार्टी छोड़ने के बाद आलाकमान है चिंतित, ऐसे में कुछ बड़े बदलाव को लेकर भी है चर्चाओं का बाजार गर्म

Read More »
img 20220526 wa0147

बैठक व्यवस्था से नाराज बीजेपी सांसद हर्षवर्धन ने किया उपराज्यपाल के शपथग्रहण का वॉकआउट: दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के तौर पर ली शपथ, इस बीच हुआ एक चौंकाने वाला घटनाक्रम, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद डॉ हर्षवर्धन उपराज्यपाल सक्सेना के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से लौट गए नाराज होकर, शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री को जिस स्थान पर बैठाया जा रहा था वह उससे नहीं थे संतुष्ट, उपराज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह से बाहर जाते हुए डॉ हर्षवर्धन ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार से शिकायत भरे लहजे में कहा- ‘शपथ ग्रहण समारोह में संसद सदस्य के लिए 1 सीट तक नहीं रखी गई, मैं उपराज्यपाल विनय सक्सेना को लिखूंगा इस बारे में,’ हालांकि अधिकारी हर्षवर्धन को मनाने के लिए उनके पीछे पीछे गए लेकिन वो नहीं रुके, समारोह स्थल से बाहर निकले और अपनी गाड़ी में बैठ कर चले गए पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन

Read More »