Day: March 4, 2022

भागलपुर में बम बनाते समय धमाका, 12 की मौत

भागलपुर में बम बनाते समय धमाका, 12 की मौत, पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से की बात, जताया शोक: बिहार के भागलपुर में बम बनाते समय हुए विस्फोट में 12 लोगों की हुई मौत, शहर के काजवली चक इलाके में गुरुवार रात करीब 11.30 बजे हुआ जबरदस्त धमाका, इससे करीब 5 किमी तक का दहल उठा इलाका, बम फटने से ढह गए चार घर, घटना पर पीएम मोदी ने जताया शोक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर की बात, पीएम मोदी ने किया ट्वीट- ‘बिहार के भागलपुर में धमाके से हुई जनहानि की खबर देने वाली है पीड़ा, मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की करता हूं कामना, घटना से जु़ड़े हालातों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से भी हुई बात, प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है, और पीड़ितों को दी जा रही है हर संभव सहायता’ पुलिस को मलबे से 5 किलो बारूद और काफी संख्या में मिली लोहे की कीलें, इस वजह से पुलिस बम ब्लास्ट के एंगल से भी कर रही है जांच, कुछ ही दिनों पहले IB ने भी भागलपुर पुलिस को किया था अलर्ट, भागलपुर के मायागंज अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

Read More »
चुनाव प्रचार कर लौट रहे विधायक की पलटी कार

चुनाव प्रचार कर लौट रहे विधायक की पलटी कार, गंभीर हालात में मेदांता अस्पताल में करवाया गया भर्ती: दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी एक सड़क दुर्घटना में हुए गंभीर रूप से घायल, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव सीमा के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, त्रिपाठी की कार अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी, हादसे में त्रिपाठी गंभीर रूप से हुए घायल, आप पार्टी ने इस हादसे को लेकर बताया- ‘त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में विधानसभा चुनाव प्रचार करने के बाद लौट रहे थे दिल्ली, इस दौरान उनकी कार उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलट गई, त्रिपाठी के साथ यात्रा कर रहे पांच अन्य लोगों को आई है मामूली चोटें, दिल्ली के मॉडल टाउन विधानसभा से विधायक त्रिपाठी को घटना के बाद इलाज के लिए लाया गया लखनऊ के मेदांता अस्पताल, डॉक्टरों ने कहा- ‘वह खतरे से हैं बाहर’

Read More »
कांग्रेस नेता का दावा

भाजपा को नहीं मिलेंगी 50 से ज्यादा सीटें, अगर मिली तो कर लूंगा अपना मुंह काला- कांग्रेस नेता का दावा: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर नगर परिषद में चढ़ा चुनावी पारा,प्रचार में पहुंचे कांग्रेस नेता फूलसिंह बरैया का दावा- ‘अगले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को नहीं मिलेगी 50 सीटें, अगर भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में 50 से ज्यादा सीटें मिल जाए तो वह खुद अपने हाथ से भोपाल के राजभवन के सामने अपना मुंह कर लूंगा काला, यह बात उनके द्वारा लिखित तौर पर भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को है दी गई’, कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने नरवर नगर परिषद चुनाव के लिए प्रचार सभा में कही ये बात, फूलसिंह बरैया ने कहा- ‘एससी, एसटी ओर मुसलमान का वोट यदि कांग्रेस को मिल जाए तो कांग्रेस मध्य प्रदेश में एकतरफा सरकार बनाने में हो जाएगी कामयाब’, पिछले चुनाव के बाद भी मध्यप्रदेश में बनी थी कांग्रेस की सरकार, लेकिन डेढ़ साल में ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत की वजह से गिर गई थी कमलनाथ की सरकार

Read More »
लालू इस बार होली घर में मनाएंगे या जेल में!

लालू इस बार होली घर में मनाएंगे या जेल में! डोरंडा कोषागार मामले में जमानत पर HC में सुनवाई आज: चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में सजा काट रहे RJD सुप्रीमो लालू यादव की जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, आज ही तय होगा कि लालू यादव की होली परिवार के साथ मनेगी या RIMS के पेइंग वार्ड में? लालू के वकील जहां हाईकोर्ट में जमानत की गुहार लगाएंगे वहीं CBI उनकी जमानत का करेगी विरोध, चारा घाटाले मामले में आधी सजा काट लेने और लालू की बीमारियों का हवाला देकर जहां जमानत के लिए लगा सकते है गुहार, CBI के वकील जवाब दाखिल करने के लिए मांग सकते हैं समय, डोरंडा कोषागार से 39 करोड़ अवैध निकासी मामले में CBI की विशेष अदालत ने लालू को 5 साल की सजा देने के साथ 60 लाख का लगाया है जुर्माना

Read More »
केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की गुहार

मोदी-योगी के नाम पर दो वोट, प्रत्याशी के अच्छे-बुरे काम मत देखो- केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की गुहार: यूपी के पूर्वांचल में सातवें और अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रचार चरम पर, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भदोही में की जनसभा, पटेल ने कहा- ‘इस चुनाव में भूल जाइए प्रत्याशी को, उनके अच्छे बुरे कामों को मत करिए याद, आप याद करिए तो सिर्फ मोदी-योगी को और उन्हीं के नाम पर दीजिए वोट, ये मजबूत सरकार आपने बनाई है तो याद रखिए आप यहां इस चुनाव में किसी प्रत्याशी को नहीं देने जा रहे हैं वोट, भूल जाओ प्रत्याशी को और आप इस देश की मजबूती के लिए, तरक्की के लिए और उत्तर प्रदेश की खुशहाली के लिए दबाने जा रहे हैं बटन, एनडीए की गठबंधन सरकार ने आपके जीवन बदलने का किया है हर काम’, अनुप्रिया पटेल यहां पर भदोही विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र नाथ त्रिपाठी के पक्ष में करने पहुंची थी जनसभा

Read More »
UP में आखिरी चरण का रण,

UP में आखिरी चरण का रण, वाराणसी में पीएम का रोड शो, प्रियंका-राहुल भी ठोकेंगे ताल, मुलायम भी करेंगे रैली: उत्तरप्रदेश में आखिरी चरण का घमासान, मिर्जापुर में पीएम मोदी आज बरकछा कलां में रैली को करेंगे संबोधित, योगी आदित्यनाथ भी इस रैली में होंगे शामिल, इस रैली के जरिए पीएम मोदी 8 विधान सभा क्षेत्र के लोगों को करेंगे संबोधित, इसके बाद पीएम मोदी वाराणसी में करेंगे रोड शो, पीएम का रोड शो संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से शुरू होकर लहुराबीर, मैदागिन और विश्वनाथ मंदिर होते हुए गोदौलिया से जाएगा BHU तक, अमित शाह चुनार विधानसभा क्षेत्र के परेड ग्राउंड में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में रैली को करेंगे संबोधित, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के साथ विश्वनाथ मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, दोनों चुनावी रैली को भी करेंगे संबोधित

Read More »