Day: March 4, 2022

PM मोदी का काशी में भव्य रोड शो

यूपी चुनाव के अंतिम चरण में PM मोदी का काशी में भव्य रोड शो, विश्वनाथ मंदिर पहुंच की पूजा-अर्चना: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान का फाइनल राउंड, कल शाम 6 बजे से बंद हो जाएगा सातवें और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार, इस बीच में भाजपा के लगभग सभी दिग्गजों ने वाराणसी में जमाया डेरा, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी फतेह हासिल करने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र में किया भव्य रोड शो, इस दौरान सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क के दोनों किनारे खड़े होकर पीएम मोदी पर बरसाए फूल और किया स्वागत, वाराणसी के मालदहिया चौक से की पीएम मोदी ने अपने रोड शो की शुरुआत, इस दौरान पीएम ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, तो रोड शो करते हुए पहुंचे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, भोले भंडारी के मंदिर पहुंच पीएम मोदी ने की पूजा अर्चना, पूजा के बाद पीएम मोदी ने मंदिर प्रागण में मौजूद दर्शनार्थियों से की मुलाकात और बजाया डमरू, इसके साथ ही पीएम मोदी ने मंदिर से निकलने के पश्चात एक चाय की दूकान पर बैठ ली चाय की चुस्की और कार्यकर्ताओं के साथ की चाय पर चर्चा, अंतिम चरण में हुए पीएम मोदी के इस रोड शो को लेकर यूपी भाजपा के नेताओं को है काफी उम्मीद, अब 10 मार्च को होगा साफ़ कि किसके सर सजेगा जीत का ताज और किसे देखना पड़ेगा हार का मुंह

Read More »
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गहलोत सरकार की सौगात

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गहलोत सरकार की सौगात, महिलाओं को रोडवेज में फ्री यात्रा-दिखाएंगे फिल्म: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गहलोत सरकार की ओर से सौगात, राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाएं और लड़कियां कर सकेंगी फ्री यात्रा, सरकार ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं और बालिकाओं को फ्री यात्रा सुविधा देने का लिया है फैसला, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रस्ताव को दी अपनी मंजूरी, सरकार के फैसले के मुताबिक 8 मार्च को एयर कंडीशंड और वॉल्वो के अलावा रोडवेज की सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों में राजस्थान बॉर्डर तक महिलाएं फ्री यात्रा फैसिलिटी का उठा सकेंगी फायदा,​​​​​​ सरकार ने अपने उड़ान प्रोजेक्ट के मद्देनजर प्रदेश की महिलाओं को फ्री में दिखाएगी फिल्म पैडमैन, महिला दिवस के उपलक्ष्य में दो दिन पहले संडे 6 मार्च को प्रदेशभर में महिलाओं को दिखाई जाएगी फिल्म, सभी जिलों में 1-1 सिनेमा हॉल में फिल्म का किया जाएगा प्रदर्शन

Read More »
मुलायम ने की जनता से अपील

संकल्प लेकर जाना है सपा को जीतना है- मल्हनी के चुनावी रण में उतरे मुलायम ने की जनता से अपील: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम दौर का घमासान जारी, अंतिम चरण के लिए 7 मार्च को होगा मतदान, सभी सियासी दल अपने अपने तरीके से कर रहे हैं मतदाताओं को लुभाने की कोशिश, इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव एक बार फिर उतरे चुनावी रण में, जौनपुर के मल्हनी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोले मुलायम- ‘यहां नौजवान बेरोजगार है, किसान को पैदावार की नहीं मिल रही मेहनत, सपा ने हमेशा गरीब, नौजवान की कही है बात, किसान को उसकी नहीं मिल रही है कीमत, आज की सरकार में हो रही है किसान की उपेक्षा, नौजवान को नहीं मिल रही नौकरी, सपा का है यही लक्ष्य कि गरीब, किसान, बेसहारा को मिले विशेष सुविधा, देश का विकास करना है तो किसानों को देनी होगी सुविधा और नौजवान के बारे में सोचना होगा, ऐसे में मैं आप सभी से करता हूं अपील, ‘संकल्प लेकर जाना है समाजवादी पार्टी को जीतना है’

Read More »
यूक्रेन से नवीन का शव लाने पर BJP विधायक का शर्मनाक बयान

फ्लाइट में ताबूत घेरता है ज्यादा जगह- यूक्रेन से नवीन का शव लाने को लेकर BJP विधायक का शर्मनाक बयान: यूक्रेन में जान गंवाने वाले कर्नाटक निवासी छात्र नवीन शेखरप्पा का शव भारत लाने का मामला, कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद बेलाड़ी ने दिया असंवेदनशील बयान, बेलाडी ने पत्रकारों से कहा- ‘फ्लाइट में एक शव का ताबूत घेरता है 8 से 10 लोगों की जगह, शव लाने की जगह विमान में लाया जा सकता है लोगों को, बेलाडी हुबली-धारवाड़ क्षेत्र से हैं भाजपा विधायक, नवीन शेखरप्पा भी बेलाड़ी के विधानसभा क्षेत्र के थे निवासी, नवीन शेखरप्पा थे कर्नाटक के रहने वाले, 21 साल के नवीन यूक्रेन में रह कर रहे थे MBBS फोर्थ ईयर के स्टूडेंट, घर से खाना लेने के लिए निकले थे बाहर, यूक्रेन के खार्किव में एक रूसी हमले में हुई थी नवीन की मौत, यूक्रेन के रूस में जारी सैन्य अभियान के बीच भारतीयों को युद्धग्रस्त यूक्रेन से निकालने के लिए भारत सरकार ने छेड़ा है ऑपरेशन गंगा अभियान, जिसके तहत भारतीयों को लाया जा रहा है रोमानिया और पोलेंड के रास्ते इंडिया

Read More »