Day: February 20, 2022

UP में 11 बजे तक 21% हुई वोटिंग

UP में 11 बजे तक 21% हुई वोटिंग, अखिलेश बोले- चीन से फोटो चोरी कर कौन लाया? डिंपल के साथ की वोटिंग: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 21.18 हुआ मतदान, महोबा के गढ़ोरा गांव में लोग चुनाव का कर रहे हैं बहिष्कार, 10 बजे तक यहां पर नहीं हुआ है मतदान, पूर्व मुख्यमंत्री एवम् करहल विधानसभा सीट से प्रत्याशी अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ सैफई में डाला वोट, अखिलेश बोले- कोई आतंकवादी हो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी हो कार्रवाई, चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना, भाजपा रणनीति से है चलती, इटावा में आए थे बाबा मुख्यमंत्री, उन्होंने लगाई झूठी तस्वीर, यूपी में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके कौन लाया?

Read More »
चंबल दुखांतिका, दिग्गजों ने जताया शोक

कोटा की चम्बल नदी में गिरी कार, दूल्हे समेत 9 जनों की मौत, CM गहलोत समेत दिग्गजों ने जताया शोक: कोटा में नयापुरा स्थित चंबल नदी की छोटी पुलिया से रविवार को सुबह कार नदी में गिरने से हुआ बड़ा हादसा, हादसे में 9 लोगों की हो गई मौत, सूचना मिलने पर पुलिस और नगर निगम की रेस्क्यू टीम पहुंची और पानी से शवों को निकाला बाहर, हादसे में मारे गए सभी लोग थे बाराती, यह बारात चौथ का बरवाड़ा से जा रही थी उज्जैन, हादसे में दूल्हे अविनाश की भी हो गई मौत, कार कब गिरी नदी में किसी को नहीं पता, सुबह जब कार नदी में तैरती दिखी तो लोगों ने पुलिस को दी सूचना, चंबल नदी की छोटी पुलिया से कार दुखन्तिका मामले को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मु्ख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और स्वायत्त शासन शांति धारीवाल ने जताया शोक

Read More »
डीडवाना गैंगरेप मामले के धरने को हटाने पर भड़के किरोड़ी

आपकी सत्ता का जल्द होने वाला है अंत- डीडवाना गैंगरेप मामले के धरने को हटाने पर भड़के किरोड़ी: डीडवाना गैंगरेप पीड़िता की मौत का मामला, एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर सो रहे परिजनों को पुलिस ने खदेड़ा, न्याय की मांग कर रहे परिजनों को पुलिस ने उठाया, पुलिस ने सभी के फोन भी किए जब्त, पुलिस की बर्बर कार्रवाई पर राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने जताई सख्त नाराजगी, किरोड़ी मीणा बोले- ‘डीडवाना की रेप पीड़िता महिला के धरने पर बैठे परिजनों को सुबह पुलिस द्वारा बलपूर्वक उठाया गया, जिसका मैं पुरजोर करता हूं विरोध, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पीड़िता के परिजन सिर्फ न्याय की कर रहे थे मांग और आपने उन पर लाठियां बरसाकर मृत शरीर पहुंचा दिया डीडवाना, जो की नहीं है न्यायोचित, अपने कलंक को मिटाने के लिए मत बनो तानाशाह, जनता को मत करो दुःखी, आप की सत्ता का अंत होने वाला है अब शीघ्र’ इस मामले को लेकर किरोड़ी लाल मीणा आज 3 बजे करेंगे प्रेसवार्ता भी

Read More »