



Day: February 20, 2022


क्या ED के सर्वेसर्वा हैं मंत्री नारायण राणे? कैसे कर दी मातोश्री के चार लोगों पर कार्रवाई की भविष्यवाणी?: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने केंद्रीय एजेंसियों का बना दिया है मजाक! सिर्फ विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई से निशाने पर हैं पहले ही केन्द्रीय एजेंसियां, वहीं कुछ नेता अपने बयानों से भी एजेंसियों की गिरा रहे हैं साख, केंद्र सरकार के मंत्री नारायण राणे ने दिया ऐसा ही एक बयान, राणे ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को सीधे धमकी देते हुए कहा- ‘मातोश्री’ में रहने वाले चार लोगों को ईडी की ओर से जाने वाले हैं नोटिस’, ‘मातोश्री’ शिव सेना प्रमुख के बंगले का है नाम, बाला साहेब ठाकरे की कर्मस्थली रही है मातोश्री, जिसमें उद्धव ठाकरे का रहता है परिवार, भाजपा के नेता और केंद्र सरकार के मंत्री को कैसे पता है कि ‘मातोश्री’ रहने वाले चार लोगों के खिलाफ ईडी कार्रवाई करने की कर रही है तैयारी? इससे पहले भी भाजपा के कई नेता इस तरह के दे चुके हैं ऐसे ही बयान, महाराष्ट्र की एमवीए सरकार में शामिल दलों के खिलाफ जितनी भी कार्रवाई हुई है उन सबकी पहले से जानकारी थी भाजपा नेताओं के पास, अब अगर सचमुच शिव सेना प्रमुख के परिवार के लोगों को ईडी का मिलता है नोटिस, तो क्या यह नहीं माना जाएगा कि भाजपा को पहले से पता था और उसने राजनीतिक मकसद से करवाई गई है यह कार्रवाई?
20 Feb 2022
Read More »

पंजाब में 1 बजे तक 34% वोटिंग, सबसे ज्यादा फजिल्का में 40%, EC की टीम ने सोनू सूद की गाड़ी जब्त: पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, अब तक 5 घंटे में हुआ 34.10% मतदान, दोपहर 1 बजे तक राज्य के 23 में से 13 जिलों में 35% से ज्यादा हुआ मतदान, इनमें सबसे ज्यादा 40.59% मतदान हुआ फाजिल्का में, मोहाली (साहिबाजादा अजीत सिंह नगर) में सबसे कम महज 27.22% मतदान ही किया गया दर्ज, अकाली दल की शिकायत पर चुनाव आयोग ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की कार को किया सीज, आयोग की टीम ने सोनू सूद का पीछा करते हुए उनके दूसरे बूथ में जाने पर की कार्रवाई, टीम ने उन्हें घर में रहने को कहा, सोनू ने इस घटना के बाद ट्वीट कर मोगा जिले में बाहरी लोगों के वोट करने का लगाया है आरोप और आयोग से की कार्रवाई की मांग
20 Feb 2022
Read More »

यूपी में 1 बजे तक 35.88% वोटिंग, ललितपुर के 5 गांवों में 12 बजे तक नहीं पड़ा कोई वोट, बिकरू में दिखीं कतारें: उत्तर प्रदेश में थर्ड फेज की वोटिंग जारी, 16 जिलों की 59 सीटों पर दोपहर एक बजे तक पड़े 35.88% वोट, शुरुआती घंटों में वोटर्स का जोश रहा हाई, बुजुर्ग और दिव्यांग भी अपने वोट के अधिकार का कर रहे इस्तेमाल, दुल्हनें भी बूथ पर दिखीं, जो विदा होने से पहले आईं वोट डालने, मुलायम सिंह व्हील चेयर पर पहुंचे वोट डालने, मुलायम के भाई 78 साल के अभय राम बाइक से पहुंचे वोट डालने, अखिलेश और डिंपल ने पूरी फैमिली के साथ सैफई में डाला वोट, कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने की वजह से देरी से शुरू हुई वोटिंग, कुछ जगहों पर विकास के मुद्दे को लेकर लोगों ने किया वोटिंग का बायकॉट, महोबा, ललितपुर, हाथरस और टूंडला में लोगों ने किया विकास न होने पर वोटिंग का किया बायकॉट, हाथरस के नगला बिहारी में गांव वालों ने रोका मतदान, गैंगस्टर विकास दुबे की वजह से देशभर में चर्चा में आए बिकरू गांव में सुबह से ही वोटर्स की दिखीं कतारें
20 Feb 2022
Read More »

कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने तोड़ा नियम, वोट देते सार्वजनिक की फोटो, डीएम ने दिए FIR के आदेश: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी, कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय पर मतदान की गोपनीयता भंग करने का आरोप, स्थानीय प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करने की दी जानकारी, डीएम ने दिए एफआईआर दर्ज करने के आदेश, मेयर पांडेय पर मतदान के दौरान ईवीएम में वोट देते हुए अपनी तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, तस्वीर में वह एक दल को मतदान करते हुए दे रहीं हैं दिखाई, कानपुर की जिला नर्विाचन अधिकाारी नेहा शर्मा ने कहा- ‘पांडे द्वारा शहर के हडसन स्कूल मतदान केंद्र में मतदान की गोपनीयता भंग करने की मिली है जानकारी, इस पर नर्विाचन नियमों के तहत की जाएगी कार्रवाई, मतदान करते हुये ईवीएम की फ़ोटो खींचना, निर्वाचन नियमों के है विरुद्ध
20 Feb 2022
Read More »

भाजपा प्रत्याशी की सुरक्षाकर्मियों से हुई झड़प, समर्थकों के साथ मतदान केंद्र में घुसने को लेकर हुई कहासुनी: यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी, कानपुर की 10 सीटों पर 20 फरवरी को तीसरे चरण का हो रहा है मतदान , 11 बजे तक 16.27 प्रतिशत हो चुका है मतदान, महाराजपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सतीश महाना की जरौली स्थित मतदान केंद्र पर दोपहर में सुरक्षाकर्मियों से हो गई झड़प, आरोप है कि भाजपा उम्मीदवार अपने कई समर्थकों के साथ मतदान केंद्र के अंदर कर रहे थे प्रवेश, ऐसा करने से जब सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो इस बात को लेकर हो गई कहासुनी, हंगामे की सूचना मिलने के बाद डीएम और सीपी पहुंचे मौके पर, अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बात कर शांत करवाया मामला
20 Feb 2022
Read More »

पाक में लिखी गई हिजाब विवाद की पटकथा, गजवा-ए-हिंद का देख रहे ख्वाब, अब नहीं टूटने देंगे देश- गिरिराज: कर्नाटक के हिजाब विवाद पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान- ‘हिजाब विवाद सिर्फ हिजाब को लेकर नहीं, इसकी स्क्रिप्ट लिखी गई पाकिस्तान में, सैकड़ों साल से वह गजवा-ए-हिंद का देख रहे हैं ख्वाब, एक बार भारत को तोड़ने में हुए थे सफल, लेकिन अब नहीं होगा ऐसा, हम भारत को नहीं टूटने देंगे, ऐसा ख्वाब देखने वालों को देंगे मुंहतोड़ जवाब, मैंने नवादा का एक देखा था वीडियो, उसे कुछ इसी तरह से किया गया प्रस्तुत, जैसे हो गजवा-ए-हिंद, अब कोई हाईकोर्ट में जाकर कहे कि मैं आऊंगा भगवा कोट पहनकर, कोई कहे मैं क्लास रूम में पढ़ूंगा नमाज, क्या ये अलाउड होगा? स्कूल है एक शिक्षा का मंदिर, इसे अखाड़ा बनाने का नहीं करें प्रयास, ये पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सीरिया और नहीं है लेबनान, ये देश है हमारा भारत, इसकी एकता और अखंडता को तोड़ने का नहीं करें प्रयास’
20 Feb 2022
Read More »

सफाई के काम में बाधा डालने वाले और गंदगी फैलाने वालों को हो फांसी- भाजपा सांसद के ये कैसे बोल: मध्यप्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक बार फिर दिया विवादास्पद बयान, मिश्रा ने कहा- ‘सरकार और स्वच्छता के काम में बाधा डालने वालों को दे देनी चाहिए फांसी, ऐसे लोगों को जिंदा रहने को नहीं है अधिकार’, सांसद शनिवार को इंदौर में गोबर धन CNG प्लांट के वर्चुअल कार्यक्रम के बाद रीवा नगर निगम के पीएम आवास के हितग्राहियों को मकानों की चाबी वितरण कार्यक्रम में हुए थे शामिल, हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपते हुए मिश्रा ने कहा- ‘अकेले नगर निगम, सरकार, सांसद या विधायक के भरोसे नहीं हो सकती है स्वच्छता, कुछ दिन पहले रीवा में जला दिए गए डस्टबिन, यह घटना है दुर्भाग्यपूर्ण’ इससे पहले सांसद एक बार बोले थे- ‘सरपंच चुनाव लड़ने के लिए करता है सात लाख खर्च तो वह 15 लाख तक भ्रष्टाचार करे यह नहीं है गलत’
20 Feb 2022
Read More »

करहल में नहीं डालने दिया जा रहा वोट- समाजवादी पार्टी ने किया ट्वीट, चुनाव आयोग से की शिकायत: यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी, समाजवादी पार्टी ने करहल से रोके जाने का लगाया है आरोप, सपा ने एक ट्वीट कर कहा- ‘मैनपुरी जिले की विधानसभा करहल के भागपुर गांव में बूथ नंबर 244, 245 पर ग्रामीणों को वोट डालने से जा रहा रोका, सपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि संज्ञान लेते हुए पारदर्शी और भयमुक्त मतदान कराना करें सुनिश्चित’, पुलिस ने दावा किया है कि कहीं नहीं है कोई समस्या, मतदान चल रहा है ठीक’, मैनपुरी जिले की करहल सीट है वीवीआईपी, करहल विधानसभा क्षेत्र से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा से केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल हैं मैदान में, इनके अलावा बसपा से कुलदीप नारायण भी हैं चुनावी रण में
20 Feb 2022
Read More »

पंजाब में 11 बजे तक 17.77 मतदान, CM चन्नी ने बेअदबी का उठाया मुद्दा, डेरा सच्चा सौदा को लेकर सियासत: पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी, राज्य में पहले 3 घंटे में सुबह 11 बजे तक 17.77% हुआ मतदान, चुनाव आयोग की वेबसाइट के सर्वर में दिक्कत होने के कारण डेटा बेहद धीमे से हो रहा अपडेट, चन्नी की दोनों सीटों भदौड़ (19.50%) व चमकौर साहिब (22%), भगवंत मान की धूरी सीट (18.50%), प्रकाश सिंह बादल की लंबी सीट (23.80%), सुखबीर बादल की जलालाबाद सीट (21.80%) और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पटियाला अर्बन सीट (19%) पर बंपर वोटिंग है जारी, नवजोत सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया की कड़ी फाइट वाली अमृतसर ईस्ट सीट पर मतदान ने थोड़ी पकड़ी रफ्तार, पोलिंग के बीच में डेरा सच्चा सौदा को लेकर भी सियासत शुरू, दूसरी तरफ CM चरणजीत सिंह चन्नी ने बेअदबी का मुद्दा उठाते हुए अकाली दल पर निशाना साधा- ‘पंजाब चुनाव में डेरा सच्चा सौदा ने अकाली दल को दिया समर्थन, इससे बेअदबी के जख्म फिर से हो गए हैं हरे’
20 Feb 2022
Read More »


